Written By Sanjeet
Edited by: Sanjeet
बिना एक गेंद खेले गोल्डन डक पर आउट हुईं डिएंड्रा डॉटिन (PIC credit- X/WBBL)
WBBL 2026, Deandra Dottin Out without facing a ball: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही महिला बिग बैश लीग (WBBL) 2026 में बुधवार (25 नवंबर) को एक ऐसा अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जिसने सबको हैरान कर दिया. मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्टार ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन बिना एक भी गेंद खेले आउट हो गईं. ब्रिस्बेन की स्पिनर सारा ग्लेन ने खाली पड़े स्टंप्स पर गेंद मारकर उन्हें बोल्ड कर दिया. डॉटिन क्रीज पर भी पहुंच चुकी थी, लेकिन उन्हें बिना कोई गेंद खेले गोल्डल डक पर आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, मेलबर्न के जंक्शन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनेगेड्स की टीम ने 97 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया. इसके बाद डिएंड्रा डॉटिन को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरना था, लेकिन उन्हें क्रीज तक पहुंचने में देरी हो गई. डॉटिन को मैदान के बीच तक पहुंचने में 75 सेकंड से ज्यादा का समय लग गया.
जिसके बाद फील्ड अंपायर ने गेंदबाज सारा ग्लेन को WBBL के फ्री बॉल नियम का इस्तेमाल करने का मौका दिया. इसके तहत उन्हें बिना बल्लेबाज के स्ट्राइक पर आए विकेट हासिल करने का मौका मिला. ग्लेन ने गेंद सीधे स्टंप्स पर मार दी और डॉटिन बिना कोई गेंद खेले ही गोल्डन डक पर आउट हो गईं.
Extraordinary. Deandra Dottin was late to the middle. Now she’s out after Sarah Glenn hit the stumps with a ball she couldn’t face! #WBBL12 https://t.co/lsG3SZAw8b
आमतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में अगर कोई बल्लेबाज पिछले विकेट के गिरने के बाद निर्धारित समय के भीतर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं पहुंचता है, तो विपक्षी टीम टाइम आउट की अपील कर सकती है. इसके बाद फील्ड अंपायर नियमों के अनुसार फैसला लेते हैं. हालांकि, WBBL में इस स्थिति के लिए फ्री बॉल का नियम लागू किया गया है, जिसके तहत यदि नया बल्लेबाज तय समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है, तो गेंदबाज को बिना बल्लेबाज के स्ट्राइक पर आए गेंद फेंकने का मौका दिया जाता है.
अगर गेंदबाज गेंद को सीधे स्टंप्स पर मारने में सफल रहता है, तो नया बल्लेबाज बिना एक भी गेंद खेले आउट हो जाता है. वहीं, गेंद स्टंप्स पर नहीं लगने की स्थिति में बल्लेबाज अपनी पारी जारी रख सकता है. डिएंड्रा डॉटिन के मामले में सारा ग्लेन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और गेंद को स्टंप्स पर मारकर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.
ये भी पढ़ें- ’15 नहीं, 20-21 साल का है…’, वैभव सूर्यवंशी का दोहरा शतक देख बौखलाया पाकिस्तानी क्रिकेटर, उम्र पर फिर खड़े किए सवाल
हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने आखिरी गेंद पर 3 विकेट से जीत दर्ज की. टेस फ्लिंटॉफ की 30 और जॉर्जिया वेहरहेम की 29 रनों की अहम पारियों के दम पर मेलबर्न की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. WBBL 2026 सीजन में मेलबर्न रेनेगेड्स की यह 9 मुकाबलों में चौथी जीत रही, जबकि टीम को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल वह 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज है.
ये भी पढ़ें- एक ही टीम से खेलेंगे पुरुष और महिला क्रिकेटर, मिक्स्ड जेंडर T20 लीग में दिखेगा अनोखा नजारा, जानिए कब और कहां होगा टूर्नामेंट
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301