हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां पर एक महिला ने परेशान करने वाला अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोमवार सुबह जब वह जॉगिंग करने के लिए आउटर रिंग रोड़ पहुंची, तो वहां पर एक युवक खुलेआम मास्टरबेट कर रहा था। महिला के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट की है। वह ऐसा तब कर रहा था, जब वहां पर काफी लोग मौजूद थे।
सोशल मीडिया साइट पर साझा किए गए इस वीडियो में महिला ने पूरी घटना को साझा किया। उन्होंने कहा, “bहां पर कई लोग मौजूद हैं इसके बाद भी वह ऐसी हरकत कर रहा था। काश मेरा कैमरा ऑन होता ताकि मैं उसका चेहरा कैमरे में कैद कर पाती।”
महिला ने इस घटना के बारे में बताते हुए आगे कहा, “जैस ही मैंने उसके ऊपर चिल्लाया और उसके पास जाने की कोशिश की। वह वहां से भागने लगा। मैंने उसका पीछा करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से निकल गया।” महिला ने आगे कहा कि इस घटना ने उसके मन में एक डर पैदा कर दिया है। वैसे भी समाज में हो रही घटनाओं को देखते हुए वह केवल सुबह रोशनी होने के बाद ही जॉगिंग करने जाती है लेकिन इस घटना ने इस समय को भी असुरक्षित महसूस करवा दिया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने और महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस ने भी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कमीश्नर रमेश रेड्डी ने कहा, “हैदराबाद पुलिस की कई टीमें आरोपी व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। सभी नागरिकों से अपील है कि अगर कहीं भी आप ऐसी घटना देखते हैं, तो तुरंत ही डायल 100 पर कॉल करें। क्योंकि समय से शिकायत करने से आरोपी को पकड़ने में मदद मिलती है।” हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play