Feedback
गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. भयानक गर्मी के इस मौसम में सोशल मीडिया पर गर्मी से बचने के जुगाड़ वायरल हो रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि लोग अलग-अलग जुगाड़ से गर्मी के असर को कम करने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि जब फ्रिज नहीं होते थे तो लोग किस तरह पानी को ठंडा रखते थे. वीडियो में पुराने जमाने की टेक्निक दिखाई जा रही है, जिससे पानी को ठंडा रखा जाता है. अब इस टेक्निक को लोग बिना लाइट वाले फ्रिज का नाम दे रहे हैं.
ये वीडियो राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों का है और इसमें दिखाया जा रहा है कि वहां बिना फ्रिज के लोग पानी को किस तरह ठंडा रखते हैं. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राजस्थान की गर्मी में अगर इस टेक्निक से पानी ठंडा रहता है तो ये टेक्निक कितनी काम की होगी.
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ये देसी फ्रिज एक झोपड़ी वाले घर में बनाया हुआ है, जो घर के बीच में है. इसमें दिख रहा है कि एक पाइप लगा हुआ है और पाइप के ऊपर रस्सी से बना कवर लगा रखा है. जो अक्सर राजस्थान के गांव वाले अपनी पानी की बोतल के ऊपर लगाकर रखते हैं, जिससे पानी ठंडा रहता है.
वैसे ही इस पाइप को भी कवर किया गया है. इसमें ऊपर पानी डालने के लिए एक स्पेस बनाया हुआ है और नीचे की तरफ एक नल लगा हुआ है. कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ये टेक्निक 1950 से चली आ रही है और यहां के लोग इसी तरह से बिना इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज के पानी को ठंडा रखते हैं. किसी यूजर ने इस फ्रिज का वीडियो शेयर किया है और इसे काफी पंसद किया जा रहा है.
वीडियो से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब एसी, फ्रिज नहीं होते थे तो गर्म प्रदेशों में रहने वाले लोग किस तरह से गर्मी का बचाव करते थे. ये पुराने दौर की खास टेक्निक को दिखाता है. यूट्यूब पर इस देसी फ्रिज के कई वीडियो अपलोड किए गए हैं, जिन्हें अब लोग पसंद भी कर रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू