Video: होटल में रंगे हाथ पकड़ा गया पति, गुस्साई पत्नी ने प्रेमिका संग की जमकर धुनाई – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के मंदसौर में बुधवार रात एक होटल में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. घटना रात करीब 11 बजे नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में हुई, जहां गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली पिता नियामत खान अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था. महिला को मंदसौर के पास स्थित मुलतानपुरा की रहने वाली बताया जा रहा है. बताया गया कि गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण जुल्फिकार अली मंदसौर आया था और होटल में कमरा लिया था.
यह भी पढ़ें: खेत में बुलाकर पति की हत्या, तलवार से किए शव के टुकड़े, जलाया और JCB से गड्ढा खुदवाकर दफनाया, मंदसौर में रूह कंपा देने वाली वारदात
बुधवार रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने परिवार के सदस्यों के साथ होटल पहुंच गई. जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर आपा खो दिया और मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया.
होटल के कमरे में मारपीट और हंगामा
बताया गया कि गुस्साई पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की. वहीं पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ झूमा-झटकी करता नजर आया.
स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्नी पति की प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले आई. होटल में अचानक हुए इस हंगामे से अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई.
देखें वीडियो…
पुलिस कार्रवाई और मेडिकल जांच
पुलिस ने जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची तो जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे.
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया. घटना के बाद पत्नी अपने परिजनों के साथ घर लौट गई, जबकि जुल्फिकार अली अपनी प्रेमिका के साथ मंदसौर से रवाना हो गया.
झोलाछाप डॉक्टर होने का दावा, जांच जारी
मामले में सामने आया है कि जुल्फिकार अली खुद को बीएमसी डॉक्टर बताता है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करता है. पुलिस अब वायरल वीडियो में दिख रहे दोनों पक्षों से पूछताछ की बात कह रही है.
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा तेज हो गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News