Vijay's Oath Ceremony Live: CM बनते ही विजय का बड़ा तोहफा, तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली फ्री – AajTak

Feedback
TN New CM: मुख्यमंत्री विजय ने दो सचिव किए नियुक्त
Tamil Nadu New CM Oath: पवन कल्याण ने विजय को मुबारकबाद दी
Thalapathy Vijay CM: रेवंत रेड्डी ने विजय को दी शुभकामनाएं
New CM Vijay: PM मोदी ने विजय को दी बधाई
Tamil Nadu CM Vijay: शपथ लेते ही एक्शन में मुख्यमंत्री विजय
Tamil Nadu CM Swearing In: मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा ऐलान
Thalapathy Vijay CM: श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विजय को दी बधाई
Thalapathy Vijay Swearing In: एस.कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री
Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: टीके प्रभु ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Thalapathy Vijay Swearing In: तमिल एक्टर-डायरेक्टर भी बने मंत्री
Tamil Nadu New CM Oath: आर.निर्मलकुमार भी बने मंत्री
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: विजय के पूर्व मैनेजर ने ली मंत्री पद की शपथ
Tamil Nadu New CM Oath: सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया
Thalapathy Vijay CM Oath: अरुण राज ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: आधव अर्जुन ने भी किया शपथ ग्रहण
Vijay Tamil Nadu CM: थिरू एन.आनंद ने ली मंत्री पद की शपथ
Tamil Nadu New CM Oath: विजय ने ली तमिलनाडु CM पद की शपथ
Thalapathy Vijay CM: राहुल गांधी के साथ मंच पर बैठे विजय
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: शपथ दिलाने पहुंचे तमिलनाडु गवर्नर
Thalapathy Vijay CM: नेहरू स्टेडियम पहुंचे राहुल गांधी
Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: एक नया चैप्टर शुरू- गिरीश चोडांकर
Vijay Tamil Nadu CM: साउथ इंडियन लुक में पहुंचीं तृषा
Tamil Nadu CM Oath Live: विजय की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे कांग्रेस MLA विश्वनाथ
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: नेहरू स्टेडियम पहुंचे विजय
Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: ये 9 विधायक बनेंगे मंत्री
Tamil Nadu CM Swearing In: विजय के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुईं तृषा
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए विजय
TN New CM: CM नियुक्त किए जाने पर विजय की मां की प्रतिक्रिया
Vijay Tamil Nadu CM: आज तमिलनाडु और जनता के लिए बड़ा दिन- कीर्तना
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: सबसे युवा मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी कीर्तना
Tamil Nadu CM Oath Live: VCK प्रेसिडेंट ने दी विजय को बधाई
Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: विजय के साथ 9 नेता भी लेंगे मंत्री पद की शपथ
Thalapathy Vijay Swearing In: गुलदस्ता लेकर विजय के घर पहुंचे DIG
Vijay Tamil Nadu CM: सैंड आर्टिस्ट ने यूं दी विजय को बधाई
Thalapathy Vijay CM : विजय के घर के बाहर पुलिस तैनात
Tamil Nadu CM Oath Ceremony: विजय के घर पहुंचे केए सेंगोट्टैयन
Tamil Nadu New CM Oath: टीवीके को मिला 5 पार्टियों का समर्थन
Tamil Nadu CM Swearing In: तमिलनाडु के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो गया है. VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार बना ली है.  थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ टीवीके के नौ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था.
थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में हुआ. बता दें कि पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह 10 बजे शपथ लेने की सलाह दी.
विजय ने 9 मई को लोकभवन में तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके के लीडर के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए एक लेटर दिया था. जिसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए इनवाइट किया था. राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 को या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा है. 
विजय के मुख्यमंत्री बनने को लेकर उनके पिता और डायरेक्टर एसए चंद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं खुश हूं. मैं बहुत खुश हूं. मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं. आखिरकार, विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है.’
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने प्रशासनिक कामकाज को संभालने के लिए अहम अधिकारियों की नियुक्ति की है. स्वास्थ्य सचिव सेंथिल कुमार (IAS) को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाया गया है. वहीं, लक्ष्मी प्रिया (IAS) को मुख्यमंत्री का दूसरा सचिव नियुक्त किया गया है.
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर विजय को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘टीवीके चीफ थिरु विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर और मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सभी लोगों को दिल से बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगी, ट्रांसपेरेंट और प्रोग्रेसिव गवर्नेंस पक्का करेगी, और तमिलनाडु को ज्यादा ग्रोथ और खुशहाली की ओर ले जाएगी.’
Heartfelt congratulations to @TVKVijayHQ Chief Thiru @actorvijay AVL, on taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, and to all those who took oath as Ministers.

I wish the new government will fullfill the aspirations of the people, ensure transparent and progressive…
 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तमिलनाडु का सीएम बनने पर विजय को बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘डियर थिरु विजय अवर्गल, राहुल गांधी की मौजूदगी में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर मैं आपको बधाई देता हूं. मुझे पूरा भरोसा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर आप गरीबों का भला करेंगे, सभी को न्याय देंगे और अपने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. दिल से बधाई और शुभकामनाएं.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर बधाई. उनके कार्यकाल को लेकर मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. केंद सरकार लोगों के जीवन में सुधार के लिए तमिलनाडु की सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. 
Congratulations to Thiru C. Joseph Vijay on taking oath as Tamil Nadu Chief Minister. Best wishes for his tenure ahead. The Central Government will keep working with the Tamil Nadu Government to improve the lives of people.@TVKVijayHQ
 
विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ लेने के बाद उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक विशेष बल का गठन करने वाली फाइल पर साइन किए.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के पहले तीन आदेश:-
– हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री
– हर जिले में एंटी ड्रग यूनिट का गठन
– महिला सुरक्षाबल का गठन. 
 
#WATCH | Chennai | Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) Chief C Joseph Vijay signs the first set of documents after taking oath as the Chief Minister of Tamil Nadu. pic.twitter.com/ry1XMNTW06
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए. CM विजय ने अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया.
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से लोगों के बीच स्थायी संबंधों से जुड़े हुए हैं. हमारा भविष्य बहुत ज्यादा आर्थिक उम्मीदों और मौकों से भरा है, क्योंकि श्रीलंका और भारत लगातार करीबी रिश्ते और मज़बूत पार्टनरशिप बना रहे हैं. मैं भारत-श्रीलंका की मजबूत पार्टनरशिप के तहत, ज्यादा खुशहाली और तरक्की के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं. श्रीलंका के लोग मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु के लोगों को हर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं.’
एस.कीर्तना ने भी मंत्री पद की शपथ ली. 29 साल की कीर्तना टीवीके सरकार की सबसे युवा मंत्री हैं. उन्होंने तमिलनाडु की शिवकाशी सीट से चुनाव जीता है.
डॉ.टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बन गए हैं. कराईकुडी सीट से विधायक प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं. वो पहली बार विधायक चुने गए हैं.
तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. वो टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं.
आर.निर्मलकुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो तमिलनाडु में बीजेपी सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं. थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक निर्मलकुमार कभी AIADMK का भी हिस्सा रहे.
मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी.वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो लंबे समय से विजय से जुड़े रहे हैं. साल 2000 में वो विजय के मैनेजर थे.
गोबीचेट्टिपालयम सीट से नव निर्वाचित विधायक केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. नवीं बार के विधायक सेंगोट्टैयन टीवीके से पहले लंबे समय तक AIADMK से जुड़े रहे. 
टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली. तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व IRS अधिकारी हैं.
टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली. वो विल्लिवक्कम सीट से विधायक है और वीसीके के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं.
थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली. वो त्यागराज सीट से विधायक हैं, इसके साथ ही आनंद टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं.
विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और इसी के साथ आज से राज्य की कमान उनके हाथों में आ गई है.
थलपति विजय सीएम पद की शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं. इस दौरान उन्हें राहुल गांधी के साथ बैठे देखा गया. दोनों नेताओं को आपस में बातचीत करते देखा गया.
तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर विजय को सीएम पद की शपथ दिलाने के लिए नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं. विजय ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं, जहां वो विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. यहां कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया.
कांग्रेस नेता गिरीश चोडांकर ने सीएम बनने जा रहे विजय के शपथ ग्रहण से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, ‘एक नया चैप्टर शुरू! तमिलनाडु ने उम्मीद चुनी है. Gen Z ने बदलाव चुना है. आज, जब थिरु विजय शपथ ले रहे हैं, तो पूरे तमिलनाडु में युवाओं की आवाज गूंज रही है. 59 साल बाद, कांग्रेस तमिलनाडु में सत्ता में वापस आ रही है, जो एक ऐतिहासिक राजनीतिक पल है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के सपोर्ट से, लोगों को सबसे पहले रखने वाली राजनीति का एक नया दौर शुरू हो रहा है.’
विजय के सीएम शपथ ग्रहण समारोह में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन साउथ इंडियन लुक में पहुंचीं. सिल्क साड़ी, बालों में गजरा और माथे पर बिंदी लगाए एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं.
Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where TVK Chief C Joseph Vijay will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu, shortly. pic.twitter.com/VmvDUqIjIq
 
तमिलनाडु में मेलूर से कांग्रेस विधायक विश्वनाथ विजय की कैबिनेट में मंत्री बनेंगे. हालांकि, वो आज मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगे.
थलपति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम पहुंच गए हैं. उनके पेरेंट्स और करीबी दोस्त तृषा कृष्णन भी स्टेडियम पहुंच चुके हैं.
#WATCH | TVK Chief C Joseph Vijay arrives at the Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai, where he will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu shortly.

(Source: TN DIPR) pic.twitter.com/4UvuSfAGxj
 
मंच पर लगे पोस्टरों (प्लेकार्ड्स) के मुताबिक, विजय की नई सरकार में शपथ लेने वाले नेताओं के नाम सामने आ गए हैं. विजय के साथ जो नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे, उनमें थिरू एन. आनंद, सीटीआर निर्मल कुमार, अरुण राज और आधव अर्जुना शामिल हैं. इनके अलावा कीर्तना, राजमोहन, वेंकटरामनन और सेनगोट्टैयान भी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगे. 
(इनपुट- अनघा केशव)
विजय की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन सीएम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. ऐसे में वो नेहरू स्टेडियम के लिए अपने घर से रवाना हो गई हैं.
#WATCH | Tamil Nadu: Actor Trisha Krishnan leaves from her residence in Chennai. pic.twitter.com/vUbZ5TpLE9
 
थलपति विजय शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने घर से नेहरू स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं. घर से निकलने के दौरान उन्होंने बाहर खड़े फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. 
#WATCH | Tamil Nadu: TVK Chief and CM-designate Vijay leaves from his residence.

He will take oath as the Chief Minister of Tamil Nadu today at Jawaharlal Nehru Stadium in Chennai. pic.twitter.com/hYRHZfZMqV
 
TVK चीफ और CM-डेजिग्नेट विजय की मां शोभा चंद्रशेखर अपने बेटे की कामयाबी पर बेहद खुश नजर आईं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं. आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं.’
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: Shoba Chandrasekhar, mother of TVK Chief and CM-designate, Vijay, says, “I am so happy. It is Mother’s Day today, I am very happy…” pic.twitter.com/Ti4DM4iCVl
 
शिवकाशी निर्वाचन क्षेत्र से TVK MLA-इलेक्ट एस कीर्तना ने विजय के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर कहा, ‘आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है. ये वो पल है जिसका सभी को इंतजार था.’
TVK विधायक कीर्तना आज विजय की कैबिनेट में सबसे युवा मंत्री के तौर पर शपथ लेंगी. 29 साल की कीर्तना शिवकाशी से नवनिर्वाचित विधायक हैं.
वीसीके प्रेसिडेंट थोल थिरुमावलवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय को सीएम बनने की बधाई दी है. उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह करीब 10 बजे, विदुथलाई चिरुथईगल काची की तरफ से पार्टी लीडर श्री विजय को दिल से बधाई, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे.’
तमिलनाडु में विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें आधव, आनंद, CTR निर्मल कुमार, कीर्तना और अरुण राज शामिल हैं. हालांकि, इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस का कोई भी नेता मंत्री पद की शपथ नहीं लेगा.
तमिलनाडु के डीआईजी (DIG) धर्मराजन विजय के शपथ ग्रहण समारोह से पहले उनके घर पर पहुंचे हैं. उन्होंने विजय को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इस मुलाकात का मकसद विजय को उनकी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल के बारे में जानकारी देना है. 
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने TVK चीफ और तमिलनाडु के CM बनने वाले विजय को उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले रेत की मूर्ति बनाकर बधाई दी है.
#WATCH | Puri, Odisha: Sand artist Sudarshan Patnaik congratulates TVK chief and Tamil Nadu CM-designate Vijay through a sand sculpture, ahead of his swearing-in ceremony. (09.05) pic.twitter.com/2biVvzDa1B
टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे विजय के नीलांकरई आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात है.
#WATCH | Chennai | Visuals from TVK Chief Vijay’s residence in Neelankarai, Chennai.

He will take the oath as the Tamil Nadu CM at the swearing-in ceremony scheduled for 10 am today. pic.twitter.com/6kPsGLI2qz
 
तमिलनाडु में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले TVK नेता और नवनिर्वाचित विधायक केए सेंगोट्टैयन थलपति विजय के घर पहुंचे.
#WATCH | Chennai | TVK leader and MLA-elect KA Sengottaiyan arrives at TVK Chief Vijay’s residence pic.twitter.com/0F3vLMEarl
 
विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 107 सीटों पर जीत दर्ज की थी. राज्य में सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायक चाहिए थे. ऐसे में टीवीके को कांग्रेस (5 सीटें), CPI (2 सीटें), CPI-M (2 सीटें), VCK (2 सीटें) और IUML (2 सीटें) का समर्थन मिला.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी थलपति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. ऐसे में वो सुबह-सुबह दिल्ली से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं. 
#WATCH | Delhi | Leader of Opposition (LoP) Rahul Gandhi arrives at IGI Airport as he heads to Tamil Nadu

He will be attending the swearing-in ceremony of Tamil Nadu CM-designate Vijay in Chennai, today. pic.twitter.com/Z5yNaTr0vw
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News