Vrishchik Tarot Rashifal 28 September 2025: वृश्चिक राशि वालों को धनराशि प्राप्त हो सकती है, लेनदेन से बचें – AajTak

Feedback
वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Magician
कार्य क्षेत्र में आया नया व्यक्ति आकर्षक व्यक्तित्व का धनी हो सकता है. उसकी मधुर मुस्कान और सरलता से कार्य क्षेत्र के सभी सहयोगी उसके साथ कार्य करने के लिए तत्पर नजर आ रहे हैं. यह व्यक्ति दोहरी चरित्र का हो सकता हैं. जिसका सामने का व्यक्तित्व कुछ और और बाद का व्यक्तित्व कुछ और होने की संभावना आप महसूस कर सकते हैं. जल्द ही उस व्यक्ति के साथ आपको कार्य करने करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति को और नजदीक से जानने का आपको मौका मिल सकता है. आने वाला व्यक्ति कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए किसी भी तरह की नीति को अपने में परहेज नहीं करता है. चाहे उसे कार्य को अनैतिक तरीके से ही पूर्ण क्यों न करना पड़े. आपके जीवन में एक बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है. यह बदलाव आपके जीवनसाथी के व्यवहार से संबंधित हो सकता है. जीवनसाथी का व्यवहार अचानक से बदलने से आपको आश्चर्य महसूस होगा. हो सकता है,कि जीवनसाथी के अतीत का कोई व्यक्ति उसके जीवन में आ रहा हों. जो उसके के साथ व्यवसाय करने की इच्छा व्यक्त करें. हालांकि रिश्ता पूर्णता व्यावसायिक होगा. किंतु अतीत से जुदा होने के कारण आप उसे पर शक कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: कंधों में भारी वजन उठाने के कारण अचानक से काफी दर्द महसूस हो रहा है. जिसके चलते आप काफी असुविधा महसूस कर रहे हैं. इस समय घरेलू उपचार करने की जगह किसी अच्छे चिकित्सक को दिखाने पर विचार करें.
आर्थिक स्थिति: पुश्तैनी संपत्ति के बेचने से अच्छी खासी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है. इस धनराशि का उपयोग किसी छोटे व्यवसाय को शुरू करने में लगाया जा सकता हैं.
रिश्ते: जीवनसाथी के अतिरिक्त किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध आपके परिजनों को पता लगने की संभावना नजर आ रही है. ऐसी स्थिति में आपको भला बुरा सुनना पड़ सकता है.

Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News