Walnut oil Benefits: अखरोट के तेल को करें अपने डेली रूटीन में शामिल, मिलेंगे ये 5 फायदे – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Walnut oil Benefits: अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका टेस्ट अन्य ड्राई फ्रूट्स से अलग होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई और बी-6 भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अखरोट में प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम, फास्फोरस और कॉपर मौजूद होते हैं। साथ ही अखरोट के तेल का सेवन भी हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसके पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद  करता है। आइए जानते हैं अखरोट के तेल से और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
अखरोट के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड होता है, जो सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बेहतर बनाने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी बनाए रखता है।
ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan की तरह आप भी छोड़ें सिगरेट, जानें इस बुरी आदत से कैसे छुड़ाएं पीछा?
अखरोट के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉली फेनोलिक यौगिक याददाश्त और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आप हर रोज इसका सेवन करते हैं तो न्यूरोडीजेनेरेटिव के खतरे को कम कर सकता है। इसके साथ ही ये आपके ब्रेन को हेल्दी बनाए रखता है।
अखरोट का तेल एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके साथ ही फाइन लाइन्स को कम करता है। ये स्किन को  गहराई से नमी देता है, जिससे स्किन सॉफ्ट होती है।
अखरोट का तेल विटामिन, मिनरल्स और फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही बालों का झड़ना कम करता है और चमक बढ़ाता है। इसे स्कैल्प पर मालिश करने से ब्लड फ्लो सही होता है। जिससे बालों की ग्रोथ और स्कैल्प हेल्दी रहते हैं।
अखरोट के तेल के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डाइजेशन सिस्टम में सूजन को कम करके आतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर आसानी से खाना पचाता है और आंतों में माइक्रोबायोम को बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी बूस्ट के लिए डाइट में शामिल करें 5 बीज, शरीर को छू भी नहीं पाएगी सर्दी
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
 

Edited By
Shivani Jha
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News