Watch: 'कोई भी व्यक्ति सिस्टम से ऊपर नहीं', खुद को 'तीस मार खां' समझने वालों को मुर्शिदाबाद के SP का संदेश – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Murshidabad News: मुर्शिदाबाद में अशांति के बाद पुलिस अधिकारी ने नई जिम्मेदारी संभाली है। SP के तौर पर नियुक्त हुए सनी राज ने दबंगों को एक खास संदेश दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, डोमकल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुर्शिदाबाद के नए एस.पी. कुमार सनी राज भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘तीन-चार गाड़ियां लेकर घूमने से कोई महान नहीं बन जाता। सरकार के सामने कोई कुछ नहीं होता है।’
शिविर में भाषण के दौरान एसपी ने कई बड़ी बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘अगर किसी के मन में यह बात है कि मैं पुलिस से बड़ा हूं, तो यह बात वह दिमाग से निकाल दे।’ पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, ‘तीन-चार गाड़ियों में घूमने से कोई महान नहीं बन जाता, सरकार के सामने एक व्यक्ति कुछ भी नहीं है। विधायक, नेता, पुलिस सभी मिलकर सरकार बनते हैं। प्रशासन सभी से चलता है। वहां कोई कुछ नहीं होता।’
ये भी पढ़ें: कौन हैं वायरल टीचर अब्दुल मलिक? 20 साल से तैरकर स्कूल जाते हैं ‘ट्यूब मास्टर’, एक दिन की भी नहीं ली छुट्टी
Very interesting comment by #Murshidabad Sp SunnyRaj
You may roam around with three to four cars and think of yourself as an important person—but don’t think along those lines. Who are you in front of the government? We are all part of the same administration. No individual is… pic.twitter.com/nqTv1ebtUh
— Kamalika Sengupta (@KamalikaSengupt) May 31, 2025

एसपी ने डोमकल में धमकाने और गुंडागर्दी की प्रवृत्ति को लेकर कहा कि ‘यह कम होनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि उनके बयान के बाद कई लोग बाहर निकलेंगे और कहेंगे, ‘एसपी ने क्या कहा?’ उनसे कहो कि मैं इसीलिए आया हूं। मैं यहां किसी की सिफारिश के साथ नहीं आया हूं। जब सरकार कहेगी तब मैं यहां से चला जाऊंगा।’ SP ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के निवासियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
बता दें कि कुछ महीने पहले मुर्शिदाबाद के कुछ इलाकों में वक्फ बिल का विरोध तेज हो गया था। इसके बाद घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इसमें जाफराबाद में एक पिता और पुत्र की हत्या हो गई, जिसके बाद मुर्शिदाबाद के एसपी को हटा दिया गया था।
ये भी पढ़ें: रिक्शाचालक को चप्पलों से पीटा, फिर बोली- जो करना है कर लो! बेंगलुरु का वीडियो हो रहा वायरल
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News