Weather 3 June 2025: इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ के हालात, बचाव कार्य लगातार जारी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Weather 3 June 2025: भारत के अलग-अलग राज्यों में मानसून की दस्तक हो चुकी है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है। जून की शुरुआत में ही यूपी, बिहार, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 3 से 4 जून के बीच प्री-मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम सिर्फ News24 के साथ…
सिक्किम में भारी बारिश के असर पर पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सीएस राव ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, लाचुंग से 1670 पर्यटकों को निकाला गया है।

आज चाटन से 30 लोगों को निकाला गया। कल तक लाचेन में 130 पर्यटक फंसे हुए थे। आज हवाई मार्ग से उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई है। चुंगथांग तक कोई समस्या नहीं है।

#watch | Gangtok | On the impact of heavy rains in Sikkim, CS Rao, Additional Chief Secretary (Tourism and Civil Aviation Department), says, "As per information received, 1670 tourists have been evacuated from Lachung. 30 people from Chaten were evacuated today. Till yesterday,… pic.twitter.com/MEXnYda45W
राजस्थान के झुंझुनूं में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी होने से कई गाड़ियां डूब गईं। आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जून को मौसम में फिर से बदलाव होगा। जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर में बारिश की संभावना है।
इंफाल पूर्वी जिले के वांगखेई, पोरोमपाट में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई इलाके जलमग्न हैं। फिलहाल, बचाव कार्य जारी है।

#watch | Manipur | Flood-like situation persists in Wangkhei, Porompat located in Imphal East district, many areas remain inundated, rescue efforts underway pic.twitter.com/SzCOpmpe1z

प्रातः कालीन मौसम परिचर्चा (03.06.2025) YouTube : https://t.co/mCHYzXEzRSFacebook : https://t.co/cQ9u5uWOI5#imd #weatherupdate #india #weatherforecast #rainfallupdate #mausam #thunderstorm #rainfall@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/hHTyI1EXcJ
IMD ने 3 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 9 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है। देहरादून में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा पौड़ी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में हल्की बारिश पड़ सकती है।
पूर्वोत्तर में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बाढ़ समेत लैंडस्लाइड के कारण लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, अभी भी भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे देखते हुए NDRF, सेना और पुलिस अलर्ट पर हैं। बता दें, पूर्वोत्तर में अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है।
कल गुजरात में छिटपुट जगहों पर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राज्य के 48 तालुकाओं में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें पेटलाद में 2.7 इंच, आनंद में 2.6 इंच, खंभात में 2 इंच, तारापुर में 1.5 इंच, मेहमदाबाद में 1.3 इंच, देहगाम में 1.3 इंच, चिखली में 1.3 इंच, वासो में 1.2 इंच और सोजित्रा में 1.2 इंच बारिश हुई।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने बांदा, चित्रकूट, मऊ, आजमगढ़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बागपत, मेरठ, आगरा, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर में तेज रफ्तार से हवा चल सकती है।
पिछले 5-6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इम्फाल नदी के तटबंध टूटने से घरों में पानी भर गया। अरामबाई टेंगोल के युवाओं और स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा महिलाओं और बच्चों को बचाने का काम #sfs/SDRF/MMTA ने भी सहयोग किया।

#manipur Floods #incessant rain for the past 5-6 days Imphal River embankments breaks flooding houses #rescue work of women and children by Arambai Tengol youths &Local volunteers in critical areas#sfs/SDRF/MMTA also supported. Appreciate the undying spirit in Devastating flood pic.twitter.com/wku9s3d9LU

असम में बाढ़ की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है और 22 जिले इसमें प्रभावित हैं। फिलहाल, 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, असम के कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की वजह से सड़क मार्ग, रेल परिवहन और नौका सेवाएं प्रभावित हैं।
मणिपुर अग्निशमन सेवा, असम राइफल्स, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ फंसे हुए निवासियों को बचा रहे हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है क्योंकि इंफाल के कई इलाके भारी बारिश के बाद बाढ़ में डूब गए हैं।

#watch | Thambalkhong, Imphal East, Manipur | The Manipur Fire Service, Assam Rifles, SDRF, NDRF rescue the stranded residents and are being taken to a safer place as several areas in Imphal are flooded following heavy rainfall in the region. pic.twitter.com/wbm3XP5lpl

मौसम विभाग द्वारा आज सुबह किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन घंटों में साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, अरावली, महिसागर, खेड़ा, आनंद, दाहोद, पंचमहल, छोटा उदेपुर, वडोदरा, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

03 जून 2025 के लिए मौसम की चेतावनी #rain #weatherupdate #heavyrainfall #mausam #manipur #mizoram #monsoon2025 #meghalaya #assamrains #arunachalpradesh #keralarains #punjab #haryana #rajasthan #himachalpradesh #uttarpradesh@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/RaZhkpMzT9
पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में एक शख्स लकड़ी के पुल पर उफनती नदी को पार करने की कोशिश कर रहा है।

As floods kill at least 34 in northeast India, a man braves a swollen river on a wooden bridge in #arunachalpradesh#india #flood #landslide #asia #assam #manipur #sikkim #flashflood #rain #climate #weather #viral pic.twitter.com/EG4BTye4Xj
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। आज शाम को मौसम बिगड़ सकता है। इसके अलावा, झारखंड में भी लगातार मौसम बदल रहा है। इसी बीच आईएमडी ने मॉनसून 10 जून के बाद आने की संभावना जताई है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News