Feedback
उत्तर भारत, पश्चिम भारत और मध्य भारत में एक वैदर सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से देश के कई सारे इलाकों में बर्फबारी और बारिश के साथ तेज़ हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं. यह इन सर्दियों का पहला बड़ा मौसमी सिस्टम है, जो देश के बड़े इलाके में बारिश और बर्फबारी ला रहा है.
एक पश्चिमी विक्षोभ जो मध्य ट्रोपोस्फेरिक वेस्टर्लीज़ में एक ट्रफ के रूप में चल रहा है. यह देश के मध्य भागों में निम्न स्तर की पूर्वी हवाओं के साथ मिलेगा, जिसको अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से काफी ज्यादा नमी मिलेगी. ये सिस्टम खासतौर पर 27 और 28 दिसंबर को सक्रिय रहने की संभावना है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the National Capital in the wee hours today.
(Visuals from Akbar Road) pic.twitter.com/QUy2H9RNl9
इन इलाकों में होगा असर
पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 और 28 दिसंबर को छिटपुट से पर्याप्त रूप में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में आज यानी 27 तारीख को और मध्य प्रदेश में 27 और 28 तारीख को, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (हवा की गति 30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
पश्चिमी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र में 27 तारीख को, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 27 और 28 तारीख को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 दिसंबर को गरज और बिजली के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है.
27 तारीख को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात क्षेत्र में और मध्य प्रदेश में 27 और 28 दिसंबर को ओलावृष्टि के साथ गरज और तूफान की संभावना है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू