Weather News: उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दक्षिण में जमकर बरसेंगे बादल – Kisan Tak

मौसम इन दिनों परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मौसमी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा-पंजाब, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत नॉर्थ इंडिया के अधिकतर राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. इस दौरान कई राज्यों में गरज चमक के साथ आसमानी बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है. मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत की उम्मीद है.
वहीं, IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में भारी में बारिश का अलर्ट जारी किया है. उधर, पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है. इसके अलावा मुंबई और गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी चरम पर है. हालांकि, मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. दिल्ली-एनसीआर में 30 और 31 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट देखी जा सकती है, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
ये भी पढ़ें:- लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 60 जिलों में झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी!
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसी मात्रा में गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. गर्मी और तपिश से परेशान लोगों को 29 मई से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार से बारिश के आसार है.
उत्तर भारत में, विशेषकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिण भारत में, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. पूर्वोत्तर राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है. देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम से संबंधित चेतावनियों का पालन करें और आवश्यक सावधानियां बरतें. 
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
न्यूज़
स्कीम
मेन्यू
Add Kisan Tak to Home Screen

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News