West Bengal Exit Poll 2026 Live: काउंटिंग को लेकर एक्टिव मोड में बीजेपी, चुनाव नतीजों से 2 दिन पहले कोलकाता म – ABP News

West Bengal Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं. पोल ऑफ पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. राज्य की ममता सरकार के लिए पोल के अनुमान एक बड़े झटके की तरह हैं. हालांकि, यह एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है. असली नतीजे 4 मई को वोटों की गिनती के बाद ही साफ होंगे. इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था. पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर वोट डाले गए. इस चरण में रिकॉर्ड 93.2 फीसदी मतदान हुआ, जो लोगों की भारी भागीदारी को दिखाता है. इसके बाद दूसरे चरण का मतदान आज यानी 29 अप्रैल 2026 को जारी है.
Exit Poll सिर्फ अनुमान, फाइनल नतीजे नहीं होते
Exit Poll सिर्फ अनुमान होते हैं, असली नतीजे नहीं. कई बार ये अनुमान सही निकलते हैं और कई बार गलत भी हो जाते हैं, इसलिए अंतिम और असली परिणाम 4 मई को मतगणना के दिन ही साफ होंगे. इस तरह Exit Poll लोगों को चुनाव के बाद एक शुरुआती तस्वीर जरूर देते हैं, लेकिन असली फैसला मतगणना के बाद ही सामने आता है.
कुल 294 विधानसभा सीटों के एग्जिट पोल होंगे जारी
अगर सीटों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं. किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कम से कम 148 सीटों की जरूरत होती है.
2021 विधानसभा चुनाव में क्या रहे थे नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में कुल 294 सीटों पर मतदान हुआ था. इस चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शानदार जीत हासिल की थी. पार्टी ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखा दी. वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल बनकर उभरी. बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की, जो उसके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी गई. 

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कैनिंग पश्चिम विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत ने बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी अच्छी स्थिति में है. भाजपा राज्य में सरकार बनाएगी. 
#WATCH | South 24 Parganas | Prashant Bayan, BJP candidate from Canning Paschim Assembly constituency, says, “The BJP is in a good position in the second phase of elections in West Bengal. The BJP will form the government.” pic.twitter.com/89M8EF7eHg

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों से पहले बीजेपी बड़ी बैठक करने जा रही है. पश्चिम बंगाल चुनाव में काउंटिंग को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में है. मतगणना की तैयारी को लेकर कोलकाता में बड़ी बैठक बुलाई है. इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए सभी प्रवासी नेताओं, सांसद, विधायक को बैठक के लिए बुलाया गया है. 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News