Exit Poll Result 2026 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे।
West Bengal Exit Poll 2026 Live।
West Bengal vidhan sabha chunav Exit Poll result: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। दो चरणों में हुए मतदान में पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर रिकॉर्ड 92.88 फीसदी मतदान हुआ। दूसरे चरण में 7 जिलों की 142 सीटों पर भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है। 4 मई को चुनाव का परिणाम आएगा।
पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हिंसा के मामलों पर विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा कि लोकल पुलिस फोर्स हिंसा से कानून के हिसाब से निपटेगी और वो एक्शन लिए जा रहे हैं। अगर लोग हिंसा में शामिल हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हम अभी भी हर पोलिंग स्टेशन पर मतदान की गुणवत्ता का आकलन कर रहे हैं। उस आकलन और स्क्रूटनी के दौरान ऑब्जर्वर और रिटर्निंग ऑफिसर के आकलन के आधार पर, हम तय करेंगे कि री-पोल की जरूरत होगी या नहीं।
TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि हमें पहले से पता था कि इस बार 10-15% मतदान ज्यादा होगा। यह 13% बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, मीडिया की तरफ से जो नैरेटिव बताया जा रहा है उससे हम सहमत नहीं है। SIR में जो हुआ उसमें 1 करोड़ 25 लाख लोगों के वोट काटे गए, ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट गई और लड़ी जिसके बाद 30 लाख लोगों के नाम जोड़े गए लेकिन 92 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। वे लोग तनाव में गए और उसके कारण 225 लोगों की मृत्यु हो गई। जिसका नाम इस बार लिस्ट में आया सबने सोचा कि इस बार हमें वोट देना है। इसलिए इस बार सबने मतदान किया।”
पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई। इसमें TMC कहां किस तरह आएगी यह इतना जल्दी बताना मुश्किल है, लेकिन यह बिल्कुल साफ है कि TMC के खिलाफ बहुत ज्यादा मतदान हुआ है। लेकिन यह वोट सभी विपक्षी पार्टियों में बंट गए हैं, कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस, कहीं CPI(M), कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी, कहीं ISF लेकिन विपक्ष में भी भाजपा के पास ज्यादा वोट जाएगा, यह मेरा मानना है।
बेलेघाटा से TMC उम्मीदवार कुणाल घोष ने कहा कि ज्यादातर एग्जिट पोल निराधार हैं, आप उनका पिछली बार का रिकॉर्ड देखिए, उन्होंने 2021 में क्या कहा था और क्या हुआ, जमीनी हकीकत और इसमें बहुत अंतर है। जो TMC की जीत दिखा रहे हैं उसका अर्थ है कि उनका सर्वे ठीक है। हमें 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेगी।
पश्चिम बंगाल के नोआपारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बन रही है। 4 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जीत मिलेगी और सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा कि मुझे लगता है कि जनता ने इस बार भाजपा के पक्ष में वोट किया है। ममता बनर्जी के खिलाफ जनता ने उमड़कर मतदान किया है और इसका लाभ भाजपा को मिलने वाला है।170 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनने वाली है।
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया है। यह एक रिकॉर्ड है। 2021 में यहां वोटर टर्नआउट 82% था, 2024 में 78% था, लेकिन यहां की सत्ताधारी पार्टी ने मृत और नकली वोटों का इस्तेमाल करके उनमें फ्रॉड किया था। इस बार, वे सिर्फ़ 10-12 नकली वोट ही डाल पाए, जिसमें वार्ड 77 के कुछ बूथों पर बुर्का पहने 4-5 आदमियों ने वोट डाला। हमने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद वे भाग गए और बांग्लादेशी मुसलमानों, जय बांग्ला का नारा लगाने लगे।
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, “पहले चरण के मतदान में TMC की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हम माताओं, बहनों को धन्यवाद देते हैं। जितना ज्यादा मतदान हुआ, उतने ज्यादा वोटों से TMC जीतेगी। भाजपा को पता है कि TMC जीतेगी इसलिए सेंट्रल फोर्स के जरिए गुंडागर्दी की गई, बच्चों और महिलाओं को मारा गया। जानबूझकर पोलिंग धीमी की गई, लोगों को कतार में रखकर परेशान किया गया, आप कितना ही हमला करें बंगाल जीतेगा।
बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जेवीसी का एग्जिट पोल आ गया है। जेवीसी के एग्जिट पोल में BJP-TMC में कांटे की टक्कर की टक्कर दिखाई दे रही है।
TMC- 131-152
BJP10 138-159
OTH- 2
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं।
एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
TMC- 118-118
BJP- 150-175
OTHER- 2-6
West Bengal Exit Poll LIVE: P-Mark के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
P-Mark के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
TMC- 118-138
BJP- 150-175
OTH- 2-6
West Bengal Exit Poll LIVE: Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Chanakya Strategies के एग्जिट पोल आए सामने आ गए हैं। चाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है।
TMC+: 130-140
BJP : 150-160
CONG: 00-00
OTH : 06-10
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर P-Marq Exit Poll 2026 के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।
P-Marq Exit Poll 2026
TMC+: 118-138
BJP : 150-175
CONG: 00-00
OTH : 00-00
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Matrize के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।
BJP- 125-140
TMC- 146-161
CONG- 0
LEFT- 0
OTHER- 6-10
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तीन एग्जिट पोल सामने आ गए है। जिसमें से 2 एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं एक एग्जिट पोल में टीएमसी की सरकार बन रही है।
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर Peoples Pulse का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में TMC को 117-187, BJP को 95-110, CONG को 1-3 सीटें, लेफ्ट को 1 और अन्य को 0 सीट मिलने का अनुमान लगाया है।
West Bengal Exit Poll Result 2026 LIVE: बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान हो चुका है। एग्जिट पोल के नतीजे थोड़ी देर में सामने आएंगे।