WhatsApp ने लाखों Android Phones को किया अलविदा! अब नहीं चलेगा ऐप, देखें कहीं आपका फोन तो नहीं? – India.com

WhatsApp Stop Working on Android Phones: अगर आप पुराने Android स्मार्टफोन पर WhatsApp चला रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. WhatsApp ने आधि​कारिक तौर पर पुराने एंड्रॉयड फोन के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है. इसके बाद अब यूजर्स चाहकर भी इन फोन्स में WhatsApp का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. बता दें कि कंपनी ने Android 5.0 और Android 5.1 वाले डिवाइस के लिए 8 सितंबर 2026 से सपोर्ट खत्म कर दिया है. यानी अब इन पुराने Android वर्जन वाले फोन पर WhatsApp Messenger और WhatsApp Business का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स जारी करता रहता है. हालांकि, हर नए फीचर को बहुत पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर सपोर्ट करना संभव नहीं होता. इसी वजह से कंपनी समय-समय पर पुराने Android वर्जन के लिए अपना सपोर्ट बंद करती है.

और पढ़ें: AC का Remote काम नहीं कर रहा? Battery बदलने से पहले 10 सेकंड की ये Trick जरूर आजमाएं

WhatsApp के नए सपोर्ट नियम के मुताबिक, अब केवल Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन वाले डिवाइस ही सपोर्ट किए जाएंगे. ऐसे में जिन फोन में Android 5.0 (Lollipop) या Android 5.1 चल रहा है, उन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा. ये दोनों Android वर्जन करीब एक दशक से भी ज्यादा पुराने हैं. WhatsApp का मानना है कि अब बहुत कम यूजर्स इन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.
हालांकि, पुराने Android वर्जन इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी कम है और इसलिए इन फोन्स में WhatsApp का सपोर्ट बंद करने से ज्यादा लोगों को फर्क नहीं पड़ेगा. मार्च 2026 में StatCounter के आंकड़ों के मुताबिक, Android 5.0 की ग्लोबल मार्केट शेयर करीब 0.69 फीसदी थी. दुनिया भर में Android यूजर्स की संख्या अरबों में होने के कारण यह प्रतिशत भी लाखों डिवाइस के बराबर हो सकता है.

और पढ़ें: Instagram पर चाहिए ज्यादा Views और Reach? ये Tools बना सकते हैं आपका काम आसान
पुराने Android वर्जन पर अब नियमित सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स नहीं मिलते. इसका मतलब है कि समय के साथ ऐसे फोन सुरक्षा संबंधी खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो सकते हैं. इसी वजह से अगर आपका फोन अभी भी Android 5.0 या Android 5.1 पर चल रहा है, तो संभव हो तो उसे नए Android वर्जन वाले डिवाइस से अपग्रेड करना बेहतर रहेगा. बता दें कि फिलहाल Android का नया वर्जन Android 17 है.
अगर आप भी उस पुराने एंड्रॉयड फोन का उपयोग कर रहे हैं जिसके लिए WhatsApp सपोर्ट को बंद किया गया है तो WhatsApp आपको ऐप के अंदर एक पॉप-अप नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी देगा. ऐप खोलने पर आपको इस तरह का मैसेज दिखाई दे सकता है:
‘WhatsApp will no longer work on this device.’
अगर आपके फोन में अभी WhatsApp चल रहा है और आपका डिवाइस जल्द ही इस बदलाव से प्रभावित होने वाला है, तो अपनी जरूरी WhatsApp चैट का बैकअप जरूर ले लें. WhatsApp के मुताबिक, यूजर्स अपनी चैट को Google Drive या फोन में लोकल बैकअप के जरिए सुरक्षित रख सकते हैं. इसके बाद नए और सपोर्टेड Android फोन में अपनी चैट ट्रांसफर की जा सकती है.
और पढ़ें: AC Tips: 10×10 के कमरे में कितने टन का AC लगाना चाहिए? 1 Ton या 1.5 Ton! खरीदने से पहले जान लें सही जवाब
अगर आपको नहीं पता कि आपके स्मार्टफोन में कौन सा Android वर्जन चल रहा है, तो फोन की Settings खोलें और About Phone में जाकर Android Version देखें. अगर आपका फोन Android 5.0 या 5.1 प चल रहा है तो उसके लिए WhatsApp का सपोर्ट खत्म हो चुका है. वहीं Android 6.0 या उससे ऊपर वर्जन पर अभी WhatsApp मिलता रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
रेनू यादव, India.Com हिंदी में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों के अनुभव के दौरान उन्हें टेक्नोलॉजी, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ व अन्य विषयों … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News