—विज्ञापन—
WINZO Online Gaming Bill: बुधवार को लोकसभा में ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास हो गया। इस बिल का अभी राज्यसभा से पास होना बाकी है, लेकिन पूरे देश में ऑनलाइन गेम्स के जरिए मोटी कमाई करने वालों की नींद अभी से उड़ गई है। सरकार की चाहत है कि इस बिल के आने के बाद रियल मनी गेम्स पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाए। हालांकि, सरकार ई-स्पोर्ट्स गेम्स को प्रमोट भी करती हुई नजर आएगी। मगर भारत में कई रियल मनी गेम्स का जमा-जमाया धंधा इस बिल के आने से चौपट हो सकता है। ड्रीम 11, माई सर्कल के साथ-साथ एमपीएल और विंजो जैसी ऐप्स के भविष्य पर भी बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
विंजो पर बैन लगेगा या नहीं यह तो आपको बताएंगे ही, लेकिन उससे पहले ऑनलाइन गेमिंग बिल है क्या यह समझ लीजिए। इस बिल में सरकार ने दो कैटेगिरी रखी है। पहली ई-स्पोर्ट्स गेम्स की है, जिन्हें सरकार ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करने का मन बना रही है। दूसरी कैटेगिरी रियल मनी गेम्स की है, जिन पर सरकार नकेल कसने की तैयारी में है।
अब विंजो ऐप भी रियल मनी गेम्स वाली कैटेगिरी में ही आती है। इस ऐप पर कोई गेम खेलने के लिए लोगों को पहले पैसा जमा कराने होते हैं। जमा किए गए पैसों के दम पर लोग कई तरह के गेम्स में अपने हुनर को आजमाते हैं और मोटी कमाई भी करते हैं। विंजो पर आप 100 से ज्यादा गेम्स 15 भाषाओं में खेल सकते हैं। इसी कारण विंजो पर भी बैन होने की तलवार लटक रही है।
सिर्फ विंजो ही नहीं, बल्कि एमपीएल पर भी बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है। इसके साथ ही फैंटेसी क्रिकेट को प्रमोट करने वाली सभी ऐप्स भी इसी श्रेणी में आएंगी और उन पर भी नकेल कसी जाएगी। ड्रीम 11, माई इलेवन सर्कल समेत कई अन्य ऐप्स के भविष्य पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा अन्य खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in