Women’s Asia Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में शानदार लय में नजर आ रही है. टीम इंडिया ने लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. हालांकि, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम को अभी पाकिस्तान के खिलाफ एक मुकाबला और खेलना है. गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से मात दी. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का शानदार नजारा पेश करते हुए शतक जड़ा. वहीं, गेंदबाजी में श्री चरणी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी गेंदबाजी के दम पर एक खास उपलब्धि अपने नाम की. टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन से एशिया कप में उसकी दावेदारी और मजबूत होती नजर आ रही है.
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए थे. हांगकांग 16.2 ओवर में 56 रन पर सिमट गई और 137 रन से हार गई. हांगकांग को 56 पर समेटने में श्री चरणी का अहम योगदान रहा. बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरणी ने 3.2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा और प्रेमा रावत को भी 2-2 विकेट लिए.
श्री चरणी ने 2 विकेट लेकर एक साल में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने के वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में दीप्ति शर्मा को पीछे छोड़ दिया. चरणी ने 2026 में अब तक 31 टी20 विकेट लिए है. दीप्ति शर्मा ने 2024 में 30 और 2022 में 29 विकेट लिए थे. एक साल में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने का महिला भारतीय रिकॉर्ड पूनम यादव के नाम है. पूनम ने 2018 में 35 विकेट लिए थे. श्री चरणी के पास इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का भरपूर अवसर है. पूरी संभावना है कि जारी एशिया कप में ही चरणी एक साल में सर्वाधिक टी20 विकेट लेने वाली भारतीय महिला गेंदबाज होने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी.
हांगकांग के खिलाफ हुए इस मैच का मुख्य आकर्षण स्मृति मंधाना की शतकीय पारी रही. मंधाना ने 64 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली. मंधाना का टी20 क्रिकेट का यह दूसरा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 18वां शतक था. मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. (इनपुट: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नंदन सिंह ने पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2015 में ईनाडु डिजिटल यानी ईटीवी (हैदराबाद) से की. यहां इन्होंने बतौर कॉपी राइटर करीब 10 महीनों तक काम किया. सीखने … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED