WWE SmackDown रिजल्ट्स: Roman Reigns की हुई घनघोर बेइज्जती, मेन इवेंट में 3 रेसलर्स ने मचाई तबाही – News24 Hindi

Edited By :Pankaj Joshi
Updated:
WWE SmackDown: हाल ही में मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर बड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिला. इसके बाद रेड ब्रांड का शो भी खत्म हो गया है. अब SmackDown की बारी है. कंपनी ने शो में कुछ स्टोरीलाइन्स को आगे बढ़ाया. टॉप रेसलर्स ने अपना दम दिखाया. क्राउन ज्वैल का बिल्डअप भी हुआ. अगले महीने इसका प्रसारण होगा. वुमेंस डिवीजन ने भी वाहवाही लूटी. पेज और निकी बैला एक्शन में नज़र आईं. आइए आपको बताते हैं कि शो में इस बार क्या-क्या हुआ.
शो की शुरुआत सैमी ज़ेन ने की. उनके साथ जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे भी थे. सैमी ने पेंटा से कहा कि वो अपना ध्यान रोमन रेंस की तरफ लगाएं. उन्होंने अपने साथी रेंस की थोड़ा बेइज्जती भी की. सैमी ने कहा कि वो अगले हफ्ते रेंस से बात करेंगे. ट्रिक विलियम्स वहां पर आए. सैमी और विलियम्स के बीच काफी बहस हुई. जॉनी ने भी अपनी बात रखी. वहां से उनके और विलियम्स के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान हुआ. (Photo: WWE.com)
ट्रिक विलियम्स का मुकाबला जॉनी गार्गानो के साथ हुआ. दोनों ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. विलियम्स ने अपनी ताकत दिखाई. गार्गानो ने भी विलियम्स का बुरा हाल किया. रिंगसाइड पर भी दोनों एक्शन में नज़र आए. अंत में विलियम्स ने अपनी चतुराई से गार्गानो को हराया. विलियम्स के पास मौजूदा समय में यूएस चैंपियनशिप है. हो सकता है कि विलियम्स को अब टाइटल के लिए गार्गानो ही चुनौती दें. (Photo: WWE.com)
निकी बैला का मुकाबला पेज के साथ हुआ. दोनों ने मैच में एक-दूसरे को खूब पीटा. दोनों ने एक-दूसरे का मजाक भी बनाया. मैच में बैला ने चीटिंग की कोशिश भी की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में पेज ने बैला को रोलअप के जरिए हराया.  हालांकि उन्होंने अपना एक पांव रस्सी के ऊपर रख दिया था. ये चीज रेफरी नहीं देख पाए. जीत के बाद पेज काफी खुश दिखाई दीं. वहीं बैला को बड़ा झटका लगा. (Photo: WWE.com)
डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला आर-ट्रुथ के साथ हुआ. दोनों ने शुरुआत से ही एक-दूसरे पर खतरनाक हमला करना शुरू किया. ट्रुथ काफी गुस्से में लग रहे थे. मैच में एक समय उनकी लैंडिंग थोड़ा गलत हो गई. रेफरी को मैच रद्द करना पड़ा. प्रीस्ट को जीत मिल गई. मैच के बाद प्रीस्ट स्टील चेयर लेकर आए. फ्रैक्जिओम ने आकर ट्रुथ को बचाया. प्रीस्ट वहां से चले गए. (Photo: WWE.com)
एलेक्सा ब्लिस और टैटम पैक्सले ने चैंपियनशिप के साथ रिंग में एंट्री की. दोनों ने अपनी खूब तारीफ की. फैटल इंफ्लूएंस ने सैगमेंट में दखलअंदाजी की. तीनों रेसलर्स ने एलेक्सा और पैक्सले पर हमला किया लेकिन सफलता नहीं मिली. दोनों फेस रेसलर्स ने इस बार तीनों को धराशाई कर अपना दम दिखाया. (Photo: WWE.com)
रे फीनिक्स का मुकाबला रिकी सेंट्स के साथ हुआ. दोनों की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. इनके बीच AAA क्रूजरवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. दोनों ने कई हाई-फ्लाइंग मूव्स लगाए. रिकी ने मैच में चालाकी भी की. रिकी की गलत हरकतों की वजह से रेफरी ने बेल बजाने का आदेश दे दिया. फीनिक्स ने अपनी चैंपियनशिप नहीं गंवाई. मैच के बाद रिकी ने फीनिक्स के ऊपर दोबारा अटैक किया. (Photo: WWE.com)
मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने एंट्री की. उन्होंने रैंडी ऑर्टन को सामना करने के लिए बुलाया. बैरन कॉर्बिन वहां पर आए. कोडी और बैरन के बीच मैच हुआ. इस मैच में ऑर्टन ने दखलअंदाजी की. उन्होंने कोडी के ऊपर हमला किया. हालांकि कोडी ने वापसी करते हुए ऑर्टन को जवाब दिया. रैंडी वहां से भाग गए. अंत में रैंडी के सामने कोडी ने बैरन को पंट किक मारकर उनकी हालत खराब कर दी. इस तरह शो का अंत हुआ. (Photo: WWE.com)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News