Yavatmal: आरसीएमएस पिछले 15 दिनों से बंद, नागरिकों को तहसीलदार कार्यालय में करना पड़ रहा संघर्ष – Ucn News

admin
News Admin
यवतमाल: राशन कार्ड का काम करने वाली राज्य सरकार की राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) पिछले 15 दिनों से बंद है। अत: आपूर्ति कार्यालय का ऑफिस लॉगइन, पब्लिक लॉगइन बंद है। इसके चलते राशन कार्ड से संबंधित सभी कार्य बंद हैं।
आरसीएमएस में इस गड़बड़ी होने के चलते इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों को तहसीलदार कार्यालय में संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके चलते काम जल्द शुरू किए जाने की मांग को लेकर निम्न पैनगंगा समर्थक समूह ने तहसीलदार कार्यालय में प्रदर्शन किया।    
वहीं दूसरी ओर, ई-पीओएस प्रणाली के ठीक से काम नहीं करने के कारण खाद्यान्न का वितरण भी बंद हो गया है। राशन पर निर्भर रहने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News