पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप में भारत को 43 रन से हरा दिया। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। शहजैब खान ने सबसे ज्यादा 159 रन बनाए।
जवाब में भारतीय टीम 47.1 ओवर में 238 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। निखिल कुमार ने 67 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जबकि फहम और सुभान को 2-2 विकेट मिला।
भारत की ओर से समर्थ नागराज ने 3 विकेट झटके। जबकि आयुष म्हात्रे को 2 विकेट मिला। ग्रुप-ए में यह दोनों टीमों का पहला मैच था। भारत का दूसरा मुकाबला जापान से 2 दिसंबर को होगा।
प्लेइंग-11
भारत : मोहम्मद अमान (कप्तान), आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, आंद्रे सिद्धार्थ, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), निखिल कुमार, किरण चोरमाले, हार्दिक राज, मोहम्मद इनान, समर्थ नागराज और युद्धजीत गुहा।
पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), शहजैब खान, उस्मान खान, फरहान यूसुफ, फहम-उल-हक, मोहम्मद रियाजुल्लाह, हारून अरशद, अब्दुल सुभान, अली रजा, उमर जैब और नवीद अहमद खान।
भारत का 10वां विकेट रन आउट के रूप में गिरा। 47वें ओवर की पहली बॉल पर युद्धजीत गुहा ने लेग साइड पर शॉट खेला। यहां इनान दो रन लेना चाहते थे, लेकिन युद्धजीत ने उन्हें मना किया और साद बेगम ने इनान को रन आउट कर दिया। उन्होंने 22 बॉल पर 30 रन की पारी खेली।
39वें ओवर में भारत ने लगातार बॉल पर विकेट खोए। ओवर की चौथी बॉल पर हरवंश सिंह 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगली ही बॉल पर समर्थ नागराज शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। यह अली रजा का तीसरा विकेट था।
40वें ओवर में भारत का नौवां विकेट गिरा। यहां हार्दिक राज को 10 रन पर अब्दुल सुभान ने आउट किया।
नवीद अहमद खान ने भारत का छठा विकेट लिया। 36वें ओवर में निखिल को साद बेग ने स्टंप्स आउट किया। निखिल ने 77 बॉल पर 67 रन की पारी खेली।
फहम ने भारत का पांचवां विकेट लिया। उन्होंने किरण को 20 रन पर बोल्ड कर दिया। 31वें ओवर की चौथी बॉल पर किरण डिफेंस करने की कोशिश में बोल्ड हो गए।
किरण ने निखिल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 53 रन जोड़े।
भारत का चौथा विकेट 21वें ओवर में गिरा। कप्तान मोहम्मद अमान 43 बॉल पर 16 रन बनाकर आउट हुए। स्पिनर उस्मान खान की बॉल पर उन्होंने कवर पर शॉट खेलना चाहा, लेकिन टाइमिंग सहीं न होने की वजह से लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट हुए।
फहम ने अपने पहले ओवर में ही भारत को तीसरा झटका दिया। 11वें ओवर की चौथी बॉल पर सिद्धार्थ ने कवर के ऊपर से बड़ा शॉट खेला, लेकिन कैच आउट हो गए। उनका कैच मोहम्मद रियाजुल्लाह ने पकड़ा।
282 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने अपने दोनों ओपनर्स 28 रन पर गंवा दिया। आयुष 20 और वैभव 1 रन बनाकर आउट हुए। पहले पावरप्ले में भारत ने 10 ओवर में 44 रन बनाए।
13 साल के वैभव सूर्यवंशी भी पवेलियन लौट गए हैं। उनका विकेट अली रजा ने लिया। उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया लेकिन 1 रन ही बना सके। अली रजा ने पांचवीं ओवर की पहली गेंद पर वैभव को विकेट के पीछे साद बेग के हाथों कैच कराया।
भारत का पहला विकेट अब्दुल सुभान ने लिया। सुभान ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर विकेट के पीछे साद बेग के हाथों कैच करा कर आयुष को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंदों का सामना कर 20 रन बनाए।
भारतीय पारी की शुरुआत आयुष म्हात्रे ने चौके से की। ओवर की चौथी बॉल पर उन्होंने अली रजा को कवर पर चौका लगाया। इस ओवर में 8 रन आए।
50वें ओवर में पाकिस्तान ने 7वां विकेट भी गंवा दिया है। आखिरी ओवर डाल ने समर्थ नागराज ने शहजैब खान को हार्दिक राज के हाथों कैच कराया। शहजैब ने 147 बॉल पर 159 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 10 छक्के लगाए।
49वें ओवर की छठी बॉल पर पाकिस्तान ने छठा विकेट गंवाया। यहां कप्तान साद बेग 4 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युद्धजीत गुहा ने विकेटकीपर हरवंश सिंह के हाथों कैच कराया।
48वें ओवर में शहजैब खान ने 150 रन बना लिए हैं। उन्होंने समर्थ की 5वीं बॉल पर दो रन लेकर अपना 150वां रन बनाया।
पाकिस्तान ने 46वें ओवर में 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। इसी ओवर की आखिरी बॉल पर टीम का 5वां विकेट गिरा। किरण चोरमाले ने नवेद अहमद खान को पवेलियन भेजा। इस ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर 253/5 रहा।
44वां ओवर डाल रहे समर्थ नागराज ने लगातार 2 बॉल पर विकेट झटके। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद रियाजुल्लाह (27 रन) और चौथी बॉल पर फरहान यूसफ (शून्य) को आउट किया। इस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 243/4 रहा।
पाकिस्तानी ओपनर शहजैब खान ने 43वें ओवर में हार्दिक राज के ओवर में 3 छक्के मारे। उन्होंने दूसरी, तीसरी और 5वीं बॉल पर सिक्स जमाया।
पाकिस्तानी टीम ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। 39वें ओवर की आखिरी बॉल पर शहजैब खान ने एक रन लेकर टीम के लिए 200वां रन बनाया।
37वें ओवर में पाकिस्तान के शहजैब खान ने सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने 107 बॉल पर सेंचुरी पूरी की।
पाकिस्तान ने 33वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया। यहां हारून अरशद 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आयुष म्हात्रे ने युद्धजीत गुहा के हाथों कैच कराया।
31वें ओवर में पाकिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। आयुष म्हात्रे ने उस्मान खान (60 रन) को निखिल कुमार के हाथों कैच कराया। उन्होंने 160 रन की पार्टनरशिप ब्रेक की। इस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 161/1 रहा।
30वें ओवर में पाकिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। समर्थ नागराज के ओवर की पहली बॉल लेकर कप्तान शहजैब ने टीम का 150वां रन बनाया। इस ओवर के बाद टीम का स्कोर 158 रन हो गया। दोनों ओपनर्स नाबाद हैं।
पाकिस्तान के शहजैब खान ने 28वें ओवर में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद इनान के ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उनके पहले छक्के से बॉल गुम गई और अंपायर्स को नई बॉल मंगानी पड़ी। इसी ओवर में इनान की मसल्स में खिंचाव भी आ गया।
28वें ओवर में उस्मान खान ने भी फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने मोहम्मद इनान के ओवर की दूसरी बॉल पर चौका जमाते हुए अर्धशतक पूरा किया।
23वें ओवर में पाकिस्तानी ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी पूरी की। हार्दिक के ओवर की आखिरी बॉल पर शहजैब ने एक रन लेकर शतकीय साझेदारी पूरी की। इस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 100/0 हो गया।
पाकिस्तान के शहजैब खान ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने पारी के 22वें ओवर में आयुष म्हात्रे की तीसरी बॉल पर एक रन लेकर हाफ सेंचुरी पूरी की। इस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 89/0 पहुंच गया।
पाकिस्तानी कप्तान शहजैब खान ने भारत के मोहम्मद इनान के ओवर में दो छक्के जमाए। उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के जड़े। यहां 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 66/0 हो गया।
14वें ओवर में पाकिस्तानी ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप पूरी कर ली है। शाहजैब ने किरण चोरमाले के ओवर की चौथी बॉल पर चौका जमाते हुए टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया।
मुकाबले में पाकिस्तान ने धीमी शुरुआत की। हालांकि, टीम ने कोई विकेट नहीं गंवाया। पहले पावरप्ले के बाद टीम का स्कोर बिना नुकसान के 34 रन रहा।
पाकिस्तानी पारी के छठे ओवर में मैच का पहला सिक्स आया। पाकिस्तानी कप्तान शाहजैब ने युद्धजीत गुहा की चौथी बॉल पर सिक्स जमाया।
पाकिस्तानी पारी के चौथे ओवर में मैच का चौका आया। ओपनर उस्मान खान ने युद्धजीत गुहा की बॉल को बाउंड्री से बाहर पहुंचाया। इस ओवर के बाद स्कोर 10/0 हो गया।
दोनों ही टीमों का टूर्नामेंट में यह पहला ही मैच है। IPL मेगा ऑक्शन में सबसे युवा करोड़पति बनने वाले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका मिला है। पाकिस्तान की कप्तानी विकेटकीपर साद बेग कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। टीम के कप्तान साद बेग ने कहा कि यह विकेट बैटिंग के लिए सही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.