अक्टूबर में सूर्य बुध आएंगे तुला राशि में, इन राशियों के लिए बनेगें लाभ के योग – Hindustan

Horoscope Budh Surya : सूर्य का राशि परिवर्तन अक्टूबर में तुला राशि में हो रहा है। इसी राशि में बुध भी आ जाएंगे। इस प्रकार बुध और सूर्य के कारण बुधादित्य राजयोग बनेगा। आपको बता दें कि बुध आपकी कुंडली में बुद्धि, तर्क, ज्ञान, गणित, व्यापार, संवाद, और वाणी का कारक होता है, वहीं सूर्य, सम्मान, आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य गोचर 17 अक्टूबर को तुला राशि में होगा, वहीं 3 अक्टूबर को बुध का गोचर होगा। ऐसे में दोनों ग्रह शुक्र की राशि में आ जाएंगे। आपको बता दें कि अगर किसी की राशि में यह राजयोग बनता है तो जीवन में धन और सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती, धन समृद्धि मिलती है। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे, वहीं कई काशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए बुध और सूर्य का एक साथ आना आपके लिए कई शुभ योग लाएगा। आपको धन मिलने के योग है। संतान की तरफ से आपके लिए अच्छी खबर इंतजार कर रही है। जो लोग वाणी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन लोगों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं। कोई डील आपके लिए अचानक से धन लाभ की प्राप्ति करा सकती है।
तुला राशि के लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभ देने के लिए आ रहा है। आपको समाज में किसी कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में भी लाभ के योग बन रहे हैं।वाणी पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरा है। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी और इसके अलावा आपको लवलाइफ में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।
मकर राशि वालों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। आपको बिजनेस से लेकर नौकरी तक में लाभ मिलेगा। इस समय संपत्ति से आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं।नौकरी वालों को करियर में नई जिम्मेदार मिलने के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News