UP News: यूपी में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं. इस बीच, कई बड़े नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. राज्य के चर्चित नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा, योगी सरकार के कई मंत्रियों और दूसरे प्रमुख नेताओं को भी यह सुरक्षा कवच दिया गया है. बताया जा रहा है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है.
जी मीडिया के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मिले सुझाव के बाद यूपी के कुछ नेताओं की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया गया. बता दें चुनाव के दौरान नेताओं की जनसभाएं, रोड शो और रैलियां बढ़ जाती हैं और इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग आते हैं. ऐसे में भीड़ के बीच सुरक्षा एजेंसियों के सामने किसी संभावित खतरे से नेताओं को सुरक्षित रखने की चुनौती होती है. इसी को देखते हुए बुलेटप्रूफ जैकेट को सुरक्षा इंतजाम की अतिरिक्त परत बनाया गया है. अखिलेश यादव और मायावती पहले से सुरक्षा घेरे में हैं, लेकिन चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए अब ज्यादा सावधानी बरती जा रही है.
बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वालों में सिर्फ विपक्षी नेता नहीं, बल्कि योगी सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं. जयवीर सिंह, सुरेश खन्ना, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, ओम प्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद समेत कई नेताओं को यह सुरक्षा दी गई है. वहीं सुरेश राणा और संगीत सोम समेत कुछ अन्य नेताओं को भीड़ वाले कार्यक्रमों में जरूरत पड़ने पर जैकेट पहनने की सलाह दी गई.
यूपी चुनाव से पहले बड़ा फैसला; योगी सरकार ने अखिलेश, मायावती समेत 44 नेताओं और 11 मंत्रियों को दी बुलेटप्रूफ जैकेट
https://t.co/PepeEzA3hl
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) August 21, 2026
इनमें से कई नेताओं को पहले से ही अलग-अलग सुरक्षा श्रेणियों में सुरक्षा मिली हुई है. कुछ नेताओं के पास Z, कुछ के पास Y और कुछ के पास X श्रेणी की सुरक्षा है. अब बुलेटप्रूफ जैकेट देकर जरूरत पड़ने पर नेताओं के पास खुद को बचाने का अन्य ऑप्शन भी रहेगा. चुनावी रैलियों और जनसभाओं की संख्या बढ़ने से पहले सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित स्थिति के लिए तैयार रहना चाहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED