पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लखीमपुर खीरी में सशस्त्र सीमा बल और चंदन चौकी कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को अवैध नशीले पदार्थ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार निवासी अतरिया और देशराज राठौर निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, थाना पलिया के रूप में हुई है।
दोनों आरोपी सीमावर्ती इलाकों में तस्करी की फिराक में थे। चंदन चौकी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस नशीले पदार्थ के नेटवर्क और मुख्य सप्लायर का पता लगाया जा सके।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play