Dumka News: 43 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी – Hindustan

Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। 43 वर्षीय युवक संतोष कुमार यादव ने किराए के मकान में फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है। यह घटना गुरुवार शाम की है। मृतक दुमका शहर के दुधानी बाइपास रोड नेशनल स्कूल के पास स्थित महेंद्र यादव नाम के व्यक्ति के घर पर किराए पर रहता था। मृतक का पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे। वह मायके हरणाकुंडी रोड में रहती है। शाम में मकान मालिक ने फोन किया और बताया कि उसके पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह सुनकर तुरंत वह मायके से पति के घर पहुंची, जहां पर पति का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था।

यह देख पत्नी स्तब्ध रह गई। उसने परिजनों की सहायता से शव को किसी तरह से फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचित किया गया। नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया। शुक्रवार को मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव का पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News