सरकारी अस्पताल में जन्मे हर बच्चे को मिलेगी गोल्ड रिंग, इस राज्य में तैयारी पूरी – AajTak

Feedback
तमिलनाडु सरकार जल्द ही ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी. इन अंगूठियों को बनाने और सप्लाई करने का ठेका केरल की दो कंपनियों जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को दिया गया है.
सरकार ने 22 जून से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 1,28,499 सोने की अंगूठियां बनाने और सप्लाई करने का वर्क ऑर्डर जारी किया है. इसमें जॉयलुक्कास को 70 प्रतिशत और कल्याण ज्वैलर्स को 30 प्रतिशत का काम दिया गया है. इस योजना को आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा.
तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (TNMSC) ने 14 जुलाई को इसके लिए टेंडर जारी किया था, जिसमें 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया. जॉयलुक्कास सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी रही. कंपनी ने सोने की मौजूदा कीमत को छोड़कर मेकिंग चार्ज, बीमा, ट्रांसपोर्टेशन, BIS हॉलमार्किंग और अन्य संबंधित खर्चों के लिए सिर्फ 0.01 रुपये की बोली लगाई थी.
ऐसे मिला ठेका
तमिलनाडु ट्रांसपेरेंसी इन टेंडर्स एक्ट और नियमों के तहत TNMSC ने टेंडर में शामिल अन्य कंपनियों से जॉयलुक्कास की बोली के बराबर रेट देने को कहा. कल्याण ज्वैलर्स इकलौती कंपनी रही, जिसने 0.01 रुपये की इस बोली को स्वीकार किया. इसके बाद दोनों कंपनियों के बीच ठेका बांट दिया गया. तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को कुल 4,41,667 एक ग्राम सोने की अंगूठियां बांटने का लक्ष्य रखा है. यह पहल TVK सरकार के प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News