Chatra News: छठ तालाब में नहाने के दौरान युवक के डूबने से मौत – Hindustan

Chatra News: चतरा, संवाददाता। शहर के धंगरटोली दीभा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय शशि मुंडा की मौत छठ तालाब में डुबने से हो गयी। बताया जा रहा है कि वह नहाने के लिये तालाब में गया था, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डुब गया और पता नहीं चल पा रहा था। आस-पास के लोगों ने जब छठ तालाब के पास उसका चप्पल और टोपी देखा तो संदेह हुआ। इसकी सूचना सदर थाना को दी गयी। सदर थाना से एसआई प्रवीण कुमार सिंह दल बल के साथ छठ तालाब पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में झग्गर डालकर खोजने का प्रयास किया गया।इसी

दौरान सूर्या क्लब के स्थानीय गोताखोर सतीश उर्फ अक्कू भी तालाब में उतरकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया। परिजन शव देख दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि शशि मुंडा थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर था। सूचना मिलते ही मौके पर वार्ड पार्षद दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा, राजन वर्मा, आनंद कुमार, सौरभ अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बाद में पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News