अग्निवीर विवेक यादव का बेल्थरा रोड स्टेशन पर स्वागत: भारत माता की जय के लगे नारे, फूल-मालाओं से किया सम्मान – Dainik Bhaskar

अग्निवीर विवेक यादव का मऊ जनपद के निधियांव (बेलौली) स्थित अपने घर लौटने पर बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने अपनी सैन्य ट्रेनिंग पूरी की है। सोमवार सुबह स्टेशन पर पहुंचते ही परिजन, ग्रामीण और शुभचिंतक फूल-मालाओं के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
विवेक यादव 5 जनवरी को पंजाब में अग्निवीर की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने लगभग सात माह की कठिन सैन्य ट्रेनिंग पूरी की और 25 जुलाई को घर के लिए रवाना हुए। बेटे को पहली बार वर्दी में देखकर पिता की आंखें खुशी और गर्व से भर आईं।
विवेक की सफलता के पीछे उनके पिता राम प्रकाश यादव का वर्षों का संघर्ष है।
उन्होंने वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण किया और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। राम प्रकाश यादव का सपना था कि उनका बेटा देश की सेवा करे, जिसे विवेक ने अपनी मेहनत और लगन से पूरा किया। विवेक की छोटी बहन विनीता यादव कक्षा आठ की छात्रा है।
बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन से गांव तक विवेक का स्वागत जारी रहा। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, मिठाइयां खिलाईं और जयघोष के साथ अभिनंदन किया।
ग्रामीणों ने कहा कि विवेक ने अपने माता-पिता के साथ-साथ पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो दर्शाती है कि सीमित संसाधन और कठिन परिस्थितियां भी मजबूत इरादों के सामने बाधा नहीं बन सकतीं। अग्निवीर विवेक यादव का यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, गर्व और प्रेरणा का संदेश दे गया। उनके घर लौटने की खुशी गांव के हर व्यक्ति के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News