Prayagraj News: प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। अब प्रयागराज एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों का हवाई सफर और भी यादगार होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने पहली बार एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए ‘फ्लाईब्रेरी’ की शुरुआत की है। यात्री एयरपोर्ट की लाइब्रेरी से अपनी पसंद की किताब मुफ्त में लेकर उड़ान के दौरान पढ़ सकेंगे।
इस व्यवस्था की खास बात यह है कि यात्री किताब को अपने गंतव्य तक साथ ले जा सकते हैं। यात्रा पूरी होने के बाद संबंधित एयरपोर्ट की फ्लाईब्रेरी में किताब वापस करने का प्रावधान है। इससे यात्रियों को सफर के दौरान पढ़ने की सुविधा मिलने के साथ किताबों के आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। हालांकि योजना शुरू होते ही पांच यात्रियों ने लाइब्रेरी से किताबें तो लीं, लेकिन उन्हें वापस जमा नहीं किया। एयरपोर्ट प्रशासन को उम्मीद है कि जागरूकता बढ़ने के साथ लोग इस व्यवस्था का जिम्मेदारी से पालन करेंगे।
प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक गणेश यादव ने बताया कि फ्लाईब्रेरी का उद्देश्य यात्रियों के सफर को ज्ञानवर्धक और मनोरंजक बनाना है। उन्होंने शहर के लोगों से इस पहल को सफल बनाने के लिए अच्छी और उपयोगी किताबें दान करने की अपील भी की है। अभी योग और धार्मिक किताबें ही ज्यादा हैं। विज्ञान से जुड़ी पुस्कतें मंगाई जा रही हैं।
Loading videos…
Loading videos…
शॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play