अजब-गजब! शख्स ने निगला जिंदा मुर्गी का बच्चा, डॉक्टर बोले, ‘मेरे करियर में पहली बार…’ – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Chhattisgarh News: तंत्रमंत्र के चलते देश में कई जानें चली जाती हैं। हाल ही में एक खबर और सामने आई जहां पर एक शख्स को तंत्रमंत्र के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, छत्तीसगढ़ के एक 35 साल के एक शख्स ने जिंदा चूजा निगल लिया था। जिसकी वजह से उसकी सांस और खाने वाली नली बंद हो गई। जिसकी वजह से उसका दम घुट गया, और मौके पर ही मौत हो गई।
चूजा निगलने वाले शख्स की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के छिंदकालो गांव के आनंद यादव के तौर पर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के लोगों ने बताया कि वह नहाकर वापस लौटा तो उनको चक्कर आने लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद ही उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर्स ने अटॉप्सी के दौरान शख्स के गले से एक चूजे को निकाला।
ये भी पढ़ें: Video: चॉकलेट के साथ अनोखा एक्सपेरिमेंट, वायरल हुआ अजीब काॅन्बिनेशन
डॉक्टर का कहना है कि गले में चूजे के फंसने की वजह से सांस और भोजन वाली नली बंद हो गई थी। जिसकी वजह से दम घुटने की समस्या हो गई। उन्होंने बताया कि शख्स की मौत को लेकर अंदाजा नहीं लगाया जा रहा था कि आखिर उसको क्या हुआ है। यादव के गले के पास जब चीरा लगाया गया तो उससे पता चला कि गले के अंदर एक जिंदा चूजा फंसा हुआ है।
आपको बता दें कि इस चूजे की लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर थी। इस मामले पर 5,000 से अधिक पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का भी कहना है कि उन्होंने अपने करियर में इस तरह का मामला पहली बार देखा है।
यादव की मौत को लेकर ग्रामीणों को शक है कि उनकी मौत के पीछे तंत्रमंत्र का मामला हो सकता है। कुछ स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि यादव एक तांत्रिक के संपर्क में क्योंकि उसके पास बच्चे नहीं थे। बच्चों की इच्छा को पूरा करने के लिए ही उसने चूजे को निगल लिया होगा। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: 52 साल के आदमी ने निगल लिया अपना दांत! फिर हुआ कुछ ऐसा कि खराब हो गई हालत

Edited By
Shabnaz
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News