अजमेर: बीच सड़क युवक पर स्टिक और धारदार हथियार से हमला – AajTak

Feedback
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित पन्नीग्रान चौक में बीती शाम पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. यहां घात लगाकर बैठे आधा दर्जन युवकों ने खादिम समुदाय के एक युवक पर बेसबॉल के डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जान बचाने के लिए वह पास के गेस्ट हाउस में भागा, लेकिन हमलावरों ने वहां घुसकर उसे बेरहमी से पीटा. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें हमलावर बेखौफ नजर आ रहे हैं.
पुलिस के अनुसार खादिम सैय्यद तालीब हुसैन चिश्ती शाम करीब 7 बजे अपने एक मेहमान को लेकर जा रहे थे. तभी पन्नीग्रान चौक स्थित मोहम्मदी गेस्ट हाउस के पास आरोपी इकबाल बालीवाला, जुनेद, नबील और अरबाज बालीवाला पहले से घात लगाकर खड़े थे. उन्होंने तालीब को देखते ही हमला बोल दिया. पीड़ित के हाथ, पैर, गले और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं. उसे लहूलुहान हालत में जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें: पिटबुल का युवक पर हमला, प्राइवेट पार्ट पर काटा, परिवार बोला- नहीं पता कहां से आया कुत्ता
पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
हैरानी की बात यह रही कि जिस वक्त यह खूनी खेल चल रहा था, वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन सभी तमाशबीन बने रहे. कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का देकर डरा दिया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी गई है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच दरगाह क्षेत्र में स्थित एक दुकान को लेकर पुराना विवाद चल रहा है. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने तालिब को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News