अजय देवगन की ‘Drishyam 3’ ने मचाया धमाल, 6 दिन में 228 करोड़ पार; अब बनेगा नया रिकॉर्ड! – Bharat24live

Yuvraj Singh
Date: 07-10-26 20:53
Drishyam 3 Collection: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ लगातार मजबूत करती जा रही है. रिलीज के महज पांच दिनों में 200 करोड़ क्लब में जगह बनाने के बाद फिल्म ने छठे दिन भी कमाई की रफ्तार बरकरार रखी है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार रात 8:30 बजे तक फिल्म ने 11.11 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 228.11 करोड़ रुपये पहुंच गया है. दिन का अंतिम कलेक्शन सामने आने के बाद आंकड़ा और बढ़ सकता है.
छठे दिन भी जारी है कमाई का सिलसिला
सैकनिल्क के अनुसार, छठे दिन फिल्म को 14,013 शोज मिले और 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ और पांचवें दिन 19.50 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह पांच दिनों में फिल्म का कलेक्शन 216.50 करोड़ रुपये पहुंच गया था और छठे दिन शुरुआती आंकड़ों ने इसे 228 करोड़ के पार पहुंचा दिया.
अजय देवगन की फिल्मों का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर
बुधवार को फिल्म की कमाई 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है और अनुमान है कि अंतिम आंकड़ा 14.70 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो ‘दृश्यम 3’ अजय देवगन के करियर में बुधवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी. ‘तान्हाजी’ ने बुधवार को 16.72 करोड़ रुपये और ‘सिंघम अगेन’ ने 14.70 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘गोलमाल अगेन’ और ‘दृश्यम 2’ की बुधवार की कमाई क्रमशः 10.05 करोड़ और 9.55 करोड़ रुपये रही थी.
छह दिनों में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. यह अजय देवगन की सबसे बड़ी ओपनर बनी है और 2026 में ‘धुरंधर’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म रही. इसके अलावा फिल्म ने महज दो दिनों में 115.50 करोड़ रुपये के साथ 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली. 50 करोड़ क्लब में भी फिल्म ने पहले ही दिन 62 करोड़ रुपये के साथ जगह बना ली. इन आंकड़ों के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों की कमाई की रफ्तार को पीछे छोड़ा है.
ओपनिंग वीकेंड में भी मचाया तहलका
बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने ‘बॉर्डर 2’, ‘टॉक्सिक’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म की नजर अगले बड़े पड़ाव पर है. छठे दिन के फाइनल आंकड़े आने के बाद यह साफ होगा कि बुधवार को फिल्म अजय देवगन की फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड में किस स्थान पर पहुंचती है.
ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी के घर फिर गूंजेगी किलकारी, दूसरी प्रेग्नेंसी का किया ऐलान, शेयर की क्यूट तस्वीर
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News