Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। दुर्गा पूजा को लेकर निगम के स्तर से साफ-सफाई से लेकर प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। सभी 49 वार्डों में पूजा पंडालों व मंदिरों के पास विशेष सफाई टीम की तैनाती होगी। एनजीटी की गाइडलाइन के तहत नदी में प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध को देखते हुए कृत्रिम तालाब बनाए जाएंगे। इसको लेकर उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सिटी मैनेजर रीतेश कुमार, आलोक कुमार व अन्य अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को लकड़ीढ़ाई व आश्रम घाट इलाके का निरीक्षण किया। सिटी मैनेजर के मुताबिक फिलहाल नदी के किनारे स्थित एरिया में जलजमाव की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हालात को देखते हुए आगे अस्थायी तालाब को लेकर जगह का चयन किया जाएगा। दरअसल, पिछले साल नदी किनारे पानी-दलदल के चलते ओरिएंट क्लब मैदान में बनाए गए कृत्रिम तालाब पर बारिश होने से कीचड़-फिसलन के कारण विसर्जन में काफी परेशानी हुई थी। विसर्जन के दौरान गिरने से कई श्रद्धालु चोटिल भी हुए थे। इसको लेकर कुछ पूजा समितियों ने नगर निगम से लेकर डीएम कार्यालय तक शिकायत भी दर्ज कराई थी।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play