नाना पाटेकर का अंतिम सफर: ‘नानाची वाड़ी’ में रखा पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार – Aaj Tak

Feedback
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है. 75 साल की उम्र में नाना ने 8 अक्टूबर की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन के बाद से ही परिवार, करीबी दोस्त और फिल्मी दुनिया के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए जुटे.
उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. नाना का बेटा मल्हार उन्हें मुखाग्नि देगा. मौके पर पहुंचे पंडित ने मंत्रजाप शुरू कर दिया है. 
उनका पार्थिव शरीर फिलहाल पुणे स्थित उनके फार्महाउस ‘नानाची वाड़ी’ में रखा गया है, जहां फैंस और करीबी लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे. राजकीय सम्मान के साथ जल्द ही नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसकी तैयारी फार्महाउस के बाहर वाली जगह पर की गई है.
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेंद्र फडनवीस ने नाना के बेटे मल्हार पाटेकर और पत्नी नीलाकांति से मुलाकात की. वो एयरपोर्ट पर परिवार से मिले, नाना की पत्नी जहां हाथ जोड़कर उनसे बात करती नजर आईं वहीं बेटे मल्हार ने सीएम के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. सीएम ने भी परिवार से बात की और सांत्वना दी. 
सुबह सामने आई निधन की खबर
नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया. जानकारी के मुताबिक, उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था. इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर हो गई और सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया.
उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. नाना के साथ काम कर चुके कलाकारों, निर्देशकों और दोस्तों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
अस्पताल से शुरू हुआ आखिरी सफर
निधन के बाद नाना का पार्थिव शरीर अस्पताल में जरूरी प्रक्रियाओं के बाद परिजनों को सौंपा गया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गोवा के GMC से बाहर लाया गया और मनहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ले जाया गया. वहां से नाना के पार्थिव शरीर को पुणे लाया गया. इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके फार्महाउस ‘नानाची वाड़ी’ पहुंचाया गया.
‘नानाची वाड़ी’ में रखे गए हैं नाना
फिलहाल नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे स्थित ‘नानाची वाड़ी’ फार्महाउस में रखा गया है. यहीं उनके अंतिम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है. परिवार के सदस्य और नाना के करीबी लोग फार्महाउस पर मौजूद हैं. नाना के बेटे मल्हार पाटेकर भी पिता के पार्थिव शरीर के पास नजर आए. पिता को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिखाई दिया.
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे करीबी और फिल्मी साथी
नाना को आखिरी विदाई देने के लिए उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग ‘नानाची वाड़ी’ पहुंचे. अभिनेता और दोस्त प्रवीण तरड़े, फिल्म ‘क्रांतिवीर’ के निर्देशक मेहुल कुमार और ‘नटसम्राट’ के लेखक किरण ने भी पहुंचकर नाना को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा रामदास आठवले, रूपाली चाकणकर और चंद्रकांत पाटिल भी नाना के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा भी वहां पहुंचेंगे.
फैंस भी कर सकेंगे अपने चहेते कलाकार के अंतिम दर्शन
नाना पाटेकर की लोकप्रियता सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं थी. उनके चाहने वाले देशभर में हैं. ऐसे में उनके अंतिम दर्शन के लिए फैंस के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. ‘नानाची वाड़ी’ इस वक्त नाना के आखिरी सफर की गवाह बनी हुई है. जिस अभिनेता ने दशकों तक पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से दर्शकों को बांधे रखा, अब उनके चाहने वाले उन्हें आखिरी बार देखने के लिए पहुंच रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News