अडानी की कंपनी ने दिए 4 बड़े ऑर्डर, इस शेयर को खरीदने की मच गई लूट – Hindustan

मुख्य बातें

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को अडानी पावर से 28,000 करोड़ रुपये तक की चार प्रोजेक्ट के ऑर्डर मिले हैं। BHEL ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि नए ऑर्डर में इक्युपमेंट्स (बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर के साथ सहायक उपकरणों) की आपूर्ति, संबंधित परियोजनाओं के लिए समझौते के तहत सहमत सर्विसेज शामिल हैं। कंपनी ने बताया कि उसे अडनी पावर लिमिटेड से 2×800 मेगावाट की चार प्रोजेक्ट के ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर के साइज के बारे में BHEL ने कहा कि प्रत्येक परियोजना का मूल्य जीएसटी (माल एवं सेवा कर) को छोड़कर 5,000-7,000 करोड़ रुपये है।

इस खबर के बाद BHEL के शेयर पर निवेशक टूट पड़े और यह बीएसई पर करीब 7 पर्सेंट उछाल के साथ 425.70 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। बीते 14 अक्टूबर को शेयर 463.60 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 239.25 रुपये है। शेयर ने अपना 52 हफ्ते का लो अप्रैल महीने में टच किया था।

BHEL के सितंबर तिमाही नतीजों के बाद से ब्रोकरेज भी इस कंपनी के शेयर को लेकर बुलिश हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स ने BHEL की ₹2.58 ट्रिलियन की मजबूत ऑर्डर बुक से भविष्य में अच्छी कमाई की उम्मीद की है। ब्रोकरेज के मुताबिक इससे कंपनी के कामकाज में तेजी आने की संभावना है और FY26-28 के दौरान रेवेन्यू में 27% और EPS (प्रति शेयर आय) में 79% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की जा सकती है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार EBITDA मार्जिन भी बढ़ने की उम्मीद है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स ने अपनी रेटिंग को ‘बाय’ (खरीदें) करते हुए नया टारगेट प्राइस ₹453 तय किया है।

इसी तरह, ICICI सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि ₹2.58 ट्रिलियन की रिकॉर्ड ऑर्डर बुक पर लगातार काम जारी रहने, फिक्स्ड कॉस्ट को बेहतर ढंग से मैनेज करने और स्पेयर पार्ट्स, सर्विस, ट्रांसमिशन, न्यूक्लियर और डिफेंस जैसे अधिक वैल्यू वाले बिजनेस से मिलने वाले योगदान में बढ़ोतरी से कंपनी की मुनाफे की स्थिति और बेहतर हो सकती है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि काम में अनुशासन बनाए रखने, समय पर बिलिंग और कलेक्शन करने से कैश जनरेट करने में मदद मिलेगी। हालांकि, मार्जिन को बनाए रखना और वर्किंग कैपिटल की कार्यक्षमता पर नजर रखना जरूरी होगा। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग देते हुए ₹605 का टारगेट दिया है। बता दें कि BHEL भारत की प्रमुख इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी को बिजली, ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस, ट्रांसपोर्टेशन, डिफेंस और एयरोस्पेस क्षेत्रों में कई दशकों का अनुभव है।

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News