UP News LIVE: नितिन नवीन और सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर में निकली पदयात्रा, कांग्रेस नेता नजरबंद – Hindustan

गोरखपुर पदयात्रा में नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ, संजय निषाद
UP News LIVE: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के तहत हजारों समर्थकों के साथ डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा किया। पदयात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। पदयात्रा मार्ग पर बनाए गए 18 स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचें। वहां से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अभिजात मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
उधर, पदयात्रा से पहले कांग्रेस के कई नेताओं और पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनावी प्रक्रिया को लेकर भाजपा-कांग्रेस के दरमियान सियासी टकराव के बीच पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं के इस आरोप से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। खुद को नजरबंद किए जाने का आरोप लगाने वाले नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष और पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान, एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, प्रदेश सचिव अंकित पाण्डेय, विख्यात भट्ट और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि यादव शामिल हैं।

UP News LIVE: राहुल गांधी कांग्रेस को मुबारक हों: नितिन नवीन
UP News LIVE: गोरखपुर में पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने जनसभा में कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को मुबारक हों। यदि वे ही पार्टी का नेतृत्व करते रहे तो आने वाले समय में कांग्रेस का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा। वे कहते हैं कि एसआईआर की वजह से चुनाव हार रहे हैं। कोई उन्हें बताए कि यदि इन लोगों ने जमीन पर जनता के लिए काम किया होता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: सीएम योगी ने राहुल गांधी को बताया दिवाली का फुस्स रॉकेट
UP News LIVE: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान जनसभा में राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस बार-बार लांच करने की कोशिश करती है और फेल होती है। उन्होंने राहुल गांधी को दिवाली का फुस्स राकेट बताते हुए कहा कि उनका धुंआ निकल चुका है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अखिलेश ने भाजपा को लेकर किया था ये बड़ा दावा
UP News LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुे दावा किया था कि भाजपा में सबसे पहले मंत्रियों के टिकट कटने वाले हैं। संकेत दिया कि उनमें बनारस के भी मंत्री हैं। उन्होंने कहा था कि विधानपरिषद चुनाव से पहले भाजपा के 100 विधायकों के टिकट कटने वाले थे, लेकिन चुनाव हारने के बाद अब 200 टिकट काटे जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: आईएएएस के मर्डर केस का आरोपी का हाफ एनकांउटर
भोपाल में रिटायर्ड आईएएएस के मर्डर केस का आरोपी आगरा में एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया है। पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर पर गोली लगी है।
UP News LIVE: हाईवे पर कार पलटने से महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत
फिरोजाबाद जिले में बुधवार को बाईपास सिक्सलेन पर ओवरटेक के दौरान दो कारों में आपस में भिड़न्त हो गई। इसके बाद आगे चल रही स्विफ्ट कार पलट गई और उसमें सवार महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौत हो गई। पीछे से गलत तरीके से ओवरटेक करने वाली कार का चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। हादसा बुधवार की सुबह का है।
UP News LIVE: पदयात्रा के बाद होगी कोर कमेटी की बैठक

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा के बाद एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद एनेक्सी भवन में पूर्व पदाधिकारियों की बैठक तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
UP News LIVE: डेढ़ किलोमीटर तक की निकली पदयात्रा
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद योगी और नितिन नवीन की अगुवाई में निकली पदयात्रा कॉलेज से प्रारंभ होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। पदयात्रा मार्ग पर कुल 18 स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे, जहां विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक संगठनों के पदाधिकारी तथा आमजनों ने स्वागत किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। पदयात्रा का जिला परिषद गेट, टाटा मोटर्स, गोलघर कचहरी, गोलघर टिक-टॉक, गोलघर जलकल, केशव मार्केट, गोलघर, ड्रेसलैंड, गोलघर, गांधी आश्रम, बाटा हाउस, वीनस स्टोर, बलदेव प्लाजा, मारवाड़ी होटल, गणेश चौक, शेर-ए-पंजाब, चरण पादुका, मेसिडोज, नेशनल मेडिकल स्टोर, काली मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर स्वागत हुआ।
UP News LIVE: भारत की आवाज है पदयात्रा, बोले एके शर्मा
यूपी के मंत्री एके शर्मा ने कहा, ‘आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यहां आ रहे हैं। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ सिर्फ़ एक पदयात्रा नहीं है; यह भारत के नागरिकों की आवाज़ है, आम लोगों की आवाज़ है। हम अराजकता फैलाने वाली ताकतों को हराएंगे।’
UP News LIVE: गोरखपुर पहुंचे नितिन नवीन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर एयरपोर्ट पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया।
UP News LIVE: ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती दी
ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, ‘सुना है कि आप अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ेंगे। नेता क्या जो चुनाव से भागे? आइये हो जाए दो-दो हाथ।’ उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को चुनावी मैदान में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह चुनाव से दूरी बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
UP News LIVE: आपस में ही लड़कर मरे उल्लू के 2 बच्चे
उल्लुओं के बच्चों को जिंदा रखने के लिए चिकन-मटन और चूहे खिलाए जा रहे थे। बावजूद इसके उल्लू के बच्चे आपस में लड़ पड़े और दो बच्चों की मौत हो गई। आपसी लड़ाई में उल्लू के दो बच्चों को हल्की-फुल्की चोट आई है और दो बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विभाग के कर्मचारी उल्लू के चारों बच्चों की सेवा में जुटे हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: तमिलनाडु के टीचर की यूपी में मौत, स्टेशन पर उतरने की जल्दबाजी में फिसला पैर
बिजनौर के सेंट मैरी स्कूल में बच्चों की प्रतियोगिता में जज बनकर आ रहे तमिलनाडु के शिक्षक 46 वर्षीय रॉबिन की नगीना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। कार्यक्रम के संयोजक सेंट मैरी स्कूल कोटद्वार के जिंटो जिमसन ने बताया कि सेंट मैरी स्कूल, बिजनौर में बच्चों की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें जज के रूप में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के रहने वाले रॉबिन अपने साथी अंशु के साथ आ रहे थे। दोनों बरेली से हावड़ा-दून एक्सप्रेस में सवार हुए और उन्हें नगीना आना था। नगीना से उन्हें कार से बिजनौर जाना था।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: धीरेंद्र शास्त्री की नाकेबंदी का बोर्ड लगेः अखिलेश यादव
पहले श्रीकृष्ण फिर श्रीराम को लेकर निशाने पर आए बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमले तेज हो गए हैं। अखिलेश ने कहा कि यूपी-एमपी बार्डर पर उनके नाकेबंदी का बोर्ड लगना चाहिए।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: काम कराकर वकील की फीस न देना पड़ गया भारी, ख्यालीराम के खिलाफ वसूली की डिक्री
अलीगढ़ में काम कराकर वकील की फीस अदा न करना एक स्वीट सेंटर वाले को भारी पड़ गया। अदालत से उनके खिलाफ वसूली की एकपक्षीय डिक्री जारी हो गई है। डिक्री आदेश के मुताबिक स्वीट सेंटर संचालक को 76 हजार रुपए अदा करने होंगे। वकील को वाणिज्य कर विभाग के लंबित वादों का निस्तारण कराने के बाद फीस अदा की जानी चाहिए थी जो कि नहीं की गई। इस पर मिठाई की फर्म के मालिक को अदालत ने झटका दिया है। सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) कोल की अदालत ने सराय हकीम स्थित स्वीट सेंटर संचालक के खिलाफ 76 हजार रुपये की वसूली की डिक्री जारी की है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: अलीगढ़ से मथुरा का सफर अब और होगा आसान
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से मथुरा का सफर अब और आसान हो जाएगा। अलीगढ़ के महरावल रेलवे स्टेशन से भुकरावली तक निर्माणाधीन फोरलेन और अलीगढ़-मथुरा राया राज्यमार्ग के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। मंगलवार को अलीगढ़ के डीएम ने मौके पर पहुंच कर दोनों प्रोजेक्ट्स की हकीकत देखी। उन्होंने दोनों प्रोजेक्ट्स के मौके पर नमूने निकलवाए। इसके बाद जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट तय समय में मानक के अनुसार पूरे किए जाएं।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: खनन माफिया के गुर्गो ने नायब तहसीलदार का पैर तोड़ा, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
यूपी के सुल्तानपुर जिले में अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर सोमवार रात खनन माफिया के गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इमिलिया गांव में हमलावरों ने दो लेखपालों को बंधक बनाकर पीटा, जबकि नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव को जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से इतना पीटा कि उनका पैर टूट गया। गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद एसपी ने गोड़वा चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
UP News LIVE: किसानों और महिलाओं को जल्द बड़ी सौगातः योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार जल्द ही किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेगी। सोमवार को ही सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को सौगात देते हुए मानदेय डेढ़ गुना कर दिया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: अखिलेश यादव के स्वागत में जेबें खाली
वाराणसी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के दौरान उमड़ी भीड़ में जेब कतरों का गिरोह भी सक्रिय रहा। कई लोगों की जेबें खाली हो गईं। किसी की नगदी गायब हो गई तो किसी का एटीएम और क्रेडिट कार्ड गायब हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: वोटर लिस्ट से मुस्लिम के बाद हिंदू वोटरों के नाम काटने की पुष्टि, बीएलओ सस्पेंड
बरेली में अब जानबूझकर हिंदू वोटरों के नाम काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके के प्रधान की शिकायत पर हुई जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद बीएलओ को सस्पेंड कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
UP News LIVE: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का बदला समय
ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में अब सेवाधिकारी से पहले किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर प्रबंधन ने यह फैसला अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के उद्देश्य से लिया है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन के इस निर्णय से गोस्वामी समाज नाखुश है।

यहां पढ़ें पूरी खबर
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News