अनिल अंबानी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सुबह 7 बजे से ही रेड, 17,000 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड में CBI का एक्शन – AajTak

अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ईडी की पूछताछ के बाद सीबीआई 17,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है. सीबीआई सुबह 7 बजे से अनिल अंबानी के घर पर छापेमारी कर रही है. सीबीआई के 7 से 8 अधिकारी सुबह 7 बजे से ही सर्च ऑपरेशन कर रही है. इस दौरान घर पर ही अनलि अंबानी अपने परिवार के साथ मौजूद हैं. 
कफ परेड सीविंड स्थित उनके आवास पर सुबह करीब सात से 8 बजे अधिकारी पहुंचे और तब से तलाशी जारी है. अनिल अंबानी और उनका परिवार आवास पर मौजूद हैं. इससे पहले अनिल अंबानी से ईडी ने पूछताछ की थी.
ईडी ने की थी अनिल अंबानी से पूछताछ 
ED ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को कथित ₹17,000 करोड़ के लोन फ्रॉड केस की चल रही जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था. उससे भी पहले ईडी ने अनिल अंबानी से जुड़ी व्यावसायिक संस्थाओं पर छापेमारी की थी. ईडी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 50 व्यावसायिक संस्थाओं और  25 व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापे मुंबई में कम से कम 35 जगहों पर मारे गए थे, जो 24 जुलाई को हुए थे. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News