अनुमंडल अस्पतालों में डायलिसिस सेंटर खोलने का फैसला ऐतिहासिक – Hindustan

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने राज्य सरकार द्वारा सभी अनुमंडल अस्पतालों में डायलिसिस सेवा शुरू करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किडनी मरीजों के लिए ऐतिहासिक और जीवनरक्षक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी तथा उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। डॉ. गुप्ता ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी मोड) के तहत डायलिसिस केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इससे मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और महंगे उपचार का बोझ भी कम होगा।

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के शुरुआती दशक में बिहार में किडनी मरीजों की स्थिति बेहद दयनीय थी। उस समय पटना के कुछ मेडिकल कॉलेजों और निजी अस्पतालों को छोड़कर कहीं भी डायलिसिस की समुचित व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीण और अनुमंडल क्षेत्रों के मरीजों को सप्ताह में कई बार लंबी दूरी तय कर इलाज कराना पड़ता था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के लिए जमीन, मकान और गहने तक बेचने पड़ते थे, जबकि कई मरीज समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण जान गंवा देते थे। उन्होंने बताया कि अनुमंडल अस्पतालों में आधुनिक हेमोडायलिसिस मशीनें स्थापित की जा रही हैं और प्रशिक्षित तकनीशियनों तथा चिकित्सकों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। इससे मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि बिहार का स्वास्थ्य तंत्र अब गांव और अनुमंडल स्तर तक आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह निर्णय लाखों किडनी मरीजों के लिए नई उम्मीद और जीवनदान साबित होगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News