अब मरीजों तक तेजी से पहुंचेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा – Hindustan

प्रदेश के मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और समय पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल शुरू हो गई है। अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता बढ़ाने, मरीजों की सुरक्षा मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्टेट हेल्थ सिस्टम्स रिसोर्स सेंटर का रणनीतिक रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए पीजीआई में आयोजित दो दिवसीय राउंडटेबल बैठक हुई। शुक्रवार को बैठक में पीजीआई के डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि मरीजों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, डिजिटल हेल्थ सिस्टम, इलाज की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, मानव संसाधन विकास और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

जिला स्तर तक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। इसके लिए फील्ड कर्मचारियों का प्रशिक्षण बढ़ाया जाएगा। रियल टाइम मॉनिटरिंग और डैशबोर्ड विकसित किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के साथ बेहतर एकीकरण पर भी जोर दिया गया।बैठक में स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति पर भी चर्चा हुई। डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि स्वास्थ्य अनुसंधान, डिजिटल हेल्थ, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन, गुणवत्ता सुधार, मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य अर्थशास्त्र, नीति विश्लेषण और इम्प्लीमेंटेशन साइंस के लिए समर्पित तकनीकी प्रभाग बनाने की सिफारिश की। डॉ. संजय त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के लिए स्थायी ज्ञान साझेदार की भूमिका निभाएगा। यह शोध, नीति निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के बीच मजबूत कड़ी बनेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, समानता, दक्षता और उपलब्धता में सुधार होगा। मरीजों को भविष्य में अधिक बेहतर और व्यवस्थित इलाज मिल सकेगा।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News