अब 17 नवंबर को जारी होगी SSR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, इस तारीख तक शामिल करा सकेंगे नाम – Hindustan

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-SSR) की ड्राफ्ट मतदाता सूची अब 17 नवंबर को जारी की जाएगी। पहले यह 12 नवंबर को जारी की जानी थी। चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को ही जारी की जाएगी।
स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम कटवाने, संशोधन कराने के लिए दावे और आपत्तियां 17 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक की जा सकेंगी। खास बात यह है कि एक जनवरी 2027 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले भी एसएसआर के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। दावे और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार जनवरी 2027 को किया जाएगा। फिलहाल मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। लोग खुद और अपने परिवार के छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।
​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एसएसआर के दौरान जो लोग अर्हता पूर्ण कर रहे होंगे तो वे वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और प्रविष्टि में संशोधन, फोटो पहचान पत्र के प्रतिस्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नाकन या निवास परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरकर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में या बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा करा सकते हैं। इसके अलावा, मतदाता सूची में पंजीकरण या संशोधन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://voters.eci.gov.in](https://voters.eci.gov.in) या Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) के जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके पश्चात वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। चार जनवरी 2027 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News