मध्यप्रदेश के ग्वालियर पड़ाव थाना क्षेत्र पर पुलिस द्वारा एक रॉन्ग साइड आ रही बाइक को रोकने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने पर भारी विवाद हो गया और बाइक सवार ने एक एएसआई पर हमला कर दिया। मामला ग्वालियर के स्टेशन बजरिया तिराहे का है, जहां पुलिस ASI ने रॉन्ग साइड बाइक चलाने पर बाइक चालक को रोका तो वो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों और एएसआई से बहस और अभद्रता करने लगा। युवक पुलिस ने पुलिस के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिस पर एएसआई ने उसे थप्पड़ मार दिया। उस पर युवक भड़क गया और उसने पलटकर एएसआई को थप्पड़ मार दिया, जिस पर भारी विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
बाइक रोके जाने पर युवक नाराज हो गया और पुलिस के साथ ही गाली गलौज करने लगा ,तब पुलिस कर्मियों ने रोकना चाहा तो वह धक्का मुक्की करने लगा। इस पर ASI ने उसे थप्पड़ मार दिया और फिर उसने भी ASI में थप्पड़ मार दिया ओर विवाद बढ़ता गया। विवाद बढ़ने पर बाद में पुलिस कर्मियों ने सेट पर पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी, बाद में अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा और युवक को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक रॉन्ग साइड स्टेशन बजरिया से आ रहा था, तिराहे पर ASI सोनेराम ट्रैफिक पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे।
पुलिस बल ने जब बाइक सवार को रोका तो वह गाली गलौच करने लगा और बोला कि 'तुम सब पुलिस वाले हमारे नौकर हो और हमारे पैसों से तुम्हारी नौकरी चलती है'। जब उससे बाइक के कागजात मांगे गए तो वह धक्का मुक्की करने लगा। तभी ASI सोनेराम ने उसकी थप्पड़ मार दिया, इतने में ही बाइक सवार ने भी ASI की जोरदार थप्पड़ मार दिया और मौके पर मौजूद स्टाफ से उलझने लगा। यह घटना 4 नवंबर की शाम के समय की है, जिसमें पड़ाव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाइक चालक की बाइक भी जप्त कर ली है और अब उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
DSP ग्वालियर, रॉबिन जैन ने मामले की सूचना देते हुए कहा- 'थाना पड़ाव में अभी दो-तीन दिन पूर्व में एक ट्रैफिक पुलिस के साथ में एक युवक द्वारा अभद्रता की गई थी और वो नशे में भी था तो पुलिस द्वारा वहां पर नियंत्रण किया गया। ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण में जो आरोपी है उसकी गिरफ्तारी भी की गई है, उनका हमने मेडिकल भी कराया है। प्रकरण में अभी हम विवेचना कर रहे हैं और भी इसमें हमें तथ्य मिलेंगे, साक्ष्य मिलेंगे, सीसीटीवी मिलेंगे, उस आधार पर इस मामले में कारवाई सुनिश्चित करेंगे। घटना दो से तीन दिन पुरानी है।'
(ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ेंः बुजुर्ग की हत्या कर सोने के दांत लेकर फरार हो गई थी नशे में धुत महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.