पटना में शुरू हुई जल मेट्रो सेवा, CM सम्राट ने गंगा में कैटामरैन नौका को दिखाई हरी झंडी – News24 Hindi

Written By Varsha Sikri
बिहार CM ने मंगलवार को पटना में कैटामरैन वेसल सेवा (जल मेट्रो) की शुरुआत की. Credit-: X ( @samrat4bjp)
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना में गंगा नदी पर दीघा घाट से गांधी घाट के बीच कैटामरैन वेसल सेवा (जल मेट्रो) की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को आवागमन का वैकल्पिक साधन उपलब्ध कराना है. मुख्यमंत्री ने दीघा घाट से जल मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की यह पहल पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन सेवा मुहैया कराएगी. साथ ही इससे गंगा नदी पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
गंगाजी की लहरों पर वाटर मेट्रो🚢

दीघा घाट से कंगन घाट तक कैटामरान वेसल (वाटर मेट्रो) के संचालन का शुभारंभ किया। यह पहल बिहार में जल परिवहन और पर्यटन को नई पहचान देगी।#SamriddhBihar #WaterMetro pic.twitter.com/Wv082cds68
इस सेवा से लोगों को भीड़भाड़ वाले अशोक राजपथ के मुकाबले आवागमन का वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, 50 यात्रियों की क्षमता वाली इस नौका में हाइब्रिड इंजन लगाया गया है, जो मुख्य रूप से बिजली से संचालित होगा. एक बयान में बताया गया कि इससे वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी. नौका में वातानुकूलन, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली, शौचालय और दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी है. फिलहाल यह सेवा दीघा घाट और गांधी घाट के बीच संचालित होगी. भविष्य में इसका विस्तार कंगन घाट तक करने की योजना है.
नौका के संचालन के लिए दोनों घाटों पर फास्ट चार्जिंग और किनारे पर चार्जिंग की सुविधाएं स्थापित की गई हैं. हर वयस्क यात्री का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यात्रा मुफ्त होगी, जबकि पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों का किराया 25 रुपये होगा. फिलहाल टिकट दीघा घाट स्थित काउंटर से मिलेंगे. जल्द ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी शुरू की जाएगी.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News