अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा जंग से मेरठ के उद्यमियों में बढ़ी चिंता – Hindustan

ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही शहर के उद्यमी और निर्यातकों परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। अमेरिका द्वारा 12.5 फीसदी लगाए टैरिफ एवं अब होर्मुज बंद होने से निर्यात-कारोबार प्रभावित होने को लेकर निर्यातकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। उनको फिर से महंगाई और निर्यात प्रभावित होने का डर सता रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच दोबारा जंग से मेरठ के उद्यमियों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव मेरठ की फैक्ट्रियों की मशीनों की रफ्तार धीमी कर रहा है। हैंडीक्राफ्ट, स्पोर्ट्स गुड्स, टॉयज, टेक्सटाइल, प्लास्टिक गुड्स निर्माता एवं निर्यातक हर कोई कच्चे तेल, रॉ मैटेरियल एवं डॉलर के भाव देखकर सहम रहा है। उद्यमियों का कहना है कि खाड़ी देशों को होने वाली सप्लाई पर संकट मंडराने लगा है।
उद्यमी निपुण जैन एवं गौरव जैन का कहा है कि एक ब्रेक के बाद अब दोबारा शुरू हुआ युद्ध लंबा खिंचा तो उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। युद्ध विराम टूटने से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिर कच्चे माल की कीमत बढ़ने लगेगी। फिर मंदी का डर सताने लगा है। अगर फिर से युद्ध का असर हुआ तो कई उद्योगों पर ताला लटक जाएगा। सरकार को इसकी अभी से तैयारी करनी होगी, ताकि उद्योगों पर असर नहीं आए।
वर्जन…
अमेरिका ने भारत समेत कई देशों के निर्यात होने वाले सामान पर 12.5 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। इसके अलावा अमेरिका एवं ईरान के बीच दोबारा जंग से होर्मुज बंद हो गया। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव सप्ताहभर चल गया तो फिर से निर्यात-कारोबार प्रभावित होगा। – अंबर आनंद, उपाध्यक्ष स्पोर्ट्स गुड्स एंड टॉयज प्रमोशन कौंसिल
अभी कुछ महीने पुराने नुकसान की भरपाई भी नहीं हुई थी कि फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हो गया। मार्च से अब तक लगभग 60 फीसदी तक कच्चा माल महंगा हो चुका है और निर्यात 50 फीसदी से अधिक घटा हुआ है। अगर होर्मुज बंद होने के साथ व्यापार की गति थम जाएगी। – आशुतोष अग्रवाल, सचिव चैंबर फॉर डेवलेपमेंट एंड प्रमोशन ऑफ एमएसएमई
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News