ट्रक में चालक के जलने का दूसरा वीडियो वायरल – Hindustan

पूरनपुर। तीन दिन पहले हाइवे पर ट्रक में चालक के जलकर मौत होने का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रक के केबिन में आग लगने के दौरान खिड़की खुली हुई है और चालक बलविंदर का शव अंदर पड़ा हुआ है। पीएम रिपोर्ट में धुंए में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। जब खिड़की खुली हुई थी तो चालक की दम कैसे घुटी और उन्होंने भागने का प्रयास क्यों नहीं किया। वीडियो वायरल होने के बाद ऐसे कई सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को एक ट्रक रुद्रपुर उत्तराखंड से फाइबर लेकर नेपाल बार्डर की ओर जा रहा था।
पीलीभीत हाइवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास चलते ट्रक में आग लग गई थी। इस भीषण आग में ट्रक चालक बलविंदर सिंह पुत्र दिलीप सिंह की जलकर मौत हो गई थी। बिलासपुर रामपुर के रहने वाले बलविंदर सिंह ट्रक के मालिक भी थे। पुलिस ने इसे हादसा मानकर बलविंदर के जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूचना है कि परिजनों ने मौखिक रुप से घटना पर संदेह जताते हुए पुलिस से जांच की मांग भी की थी। लेकिन प्रत्यक्षदर्शी न होने से पुलिस को घटना से संबधित कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिल सके। बलविंदर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धुंए में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है। शव का बिसरा भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। सोमवार को घटना का दूसरा वीडियो वायरल हुआ। उसने कई सवाल खड़े कर दिए। इस वीडियो में ट्रक के केबिन में तेज लपटों से जलने के दौरान बलविंदर सिंह का शव हेल्पर साइड की ओर पड़ा हुआ है। केबिन की खिड़की भी खुली हुई है। जब केबिन की खिड़की खुली हुई थी तो चालक बलविंदर सिंह की दम कैसे घुट गई। यहीं नहीं आग से बचने के लिए वह बाहर की ओर क्यों नहीं कूदे। जबकि बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान केबिन की खिड़कियां बंद थीं। वायरल दूसरे वीडियो ने परिजनों के आरोपों को बल दे दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News