अमेरिका ने शुरू की भारतीय प्रवासियों की डिपोर्टिंग, लोगों को लेकर इंडिया के लिए रवाना हुआ मिलिट्री प्लेन- रिपोर्ट – Aaj Tak

Feedback
अमेरिका (USA) का एक मिलिट्री प्लेन प्रवासियों को भारत भेज रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी अमेरिका के एक ऑफिसर ने दी है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने इमिग्रेशन एजेंडे को पूरा करने के लिए सेना की मदद ले रहे हैं, जिसमें अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर अतिरिक्त सैनिक भेजना, प्रवासियों को देश से बाहर करने के लिए मिलिट्री एयरक्राफ्ट्स का उपयोग करना और उन्हें ठहराने के लिए सैन्य अड्डे खोलना शामिल है.
रिपोर्ट के मुताबिक, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि सी-17 विमान प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हो चुका है.
पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफ़ोर्निया में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा पकड़े गए 5,000 से ज्यादा अप्रवासियों को निर्वासित करने के लिए फ्लाइट्स भी देना शुरू कर दिया है. अब तक, मिलिट्री प्लेन्स ने प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास तक पहुंचाया है.
मिलिट्री फ्लाइट्स प्रवासियों को ले जाने का एक महंगा तरीका है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ़्ते ग्वाटेमाला के लिए एक मिलिट्री डिपोर्टिंग फ्लाइट की लागत प्रति प्रवासी कम से कम 4,675 डॉलर थी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News