अयोध्या में दबंगों की गुंडई, बारात में दबंगों ने किया हमला, ₹40 हजार लेकर भागे; पढ़िए पूरी डिटेल – Zee News

Ayodhya Viral News: अयोध्या जिले से दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है. जिले के बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में बारात में पहुंचे लोगों पर हमला किए जाने का आरोप लगा है. बीती रात बारात के दौरान जमकर हंगामा और मारपीट हुई, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई.
Trending Photos
Ayodhya Viral News/ प्रवेश कुमार: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों के आतंक का मामला चर्चा में है. बाबा बाजार थाना क्षेत्र के मीरमऊ गांव में बारात में पहुंचे लोगों पर हमला किए जाने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से दिल्ली से युवक रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे और वह से बारात पहुंचे, जहां दिल्ली के युवक व बारातियों को जमकर पीटते हुए तांडव किया.

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इसके साथ ही स्कॉर्पियो गाड़ी में ताबड़तोड़ हमला कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित संतोष गुप्ता का आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ गाड़ी में तोड़फोड़ की बल्कि उसमें बैठे लोगों को भी बेरहमी से पीटा और करीब 40 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए. पीड़ित ने बाबा बाजार थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

पीड़ित ने लगाए ये संगीन आरोप
आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद भी अब तक पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है. इस मामले को लेकर इलाके में नाराजगी और तनाव का माहौल बना हुआ है. पीड़ित ने बताया कि स्थानीय पुलिस बार-बार तहरीर बदलने की बात कर रही है, जिसमें रुपये ले जाने का जिक्र न हो तब एफआईआर दर्ज की जाएगी. हालांकि, 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत गया, लेकिन अभी तक पुलिस ने एफआईआर नहीं दर्ज की.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना से बारात में अफरा-तफरी
इस संबंध में बाबा बाजार के थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है.  घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों का कहना है कि बारात जैसे खुशी के मौके पर हुई इस घटना से दहशत का माहौल है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं. इस घटना से बारात में अफरा-तफरी मच गई. 
यह भी पढ़िए: खलवा में जल जीवन मिशन की बड़ी लापरवाही, घरों और सड़क किनारे हो रहा पानी का रिसाव, लगे ये संगीन आरोप
उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी। उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News