पश्चिम बंगाल की कमान आज से आधिकारिक तौर पर बीजेपी के हाथों में आ गई है. शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में आज बंगाल के मुख्यमंत्री के रूम में शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे जहां उन्होंने बंगाल की जनता के सामने दंडवत हुए और उनका शुक्रिया अदा किया.
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो मंच पर खड़े होकर पहले हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते दिखाई देते हैं. इसके बाद उन्हें दंडवत होकर लोगों का आभार जताते देखा जा सकता है.
पीएम मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को प्रणाम करता हूं.’