West Bengal CM Oath Ceremony Live: शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ – AajTak

Feedback
Bengal CM Oath: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि देखें PM मोदी
बंगाल की जनता को PM मोदी का प्रणाम
Suvendu Adhikari CM: निसिथ प्रमाणिक ने भी किया शपथ ग्रहण
Suvendu Adhikari Oath: खुदीराम टुडू ने भी ली शपथ
Bengal CM Oath Ceremony Live: अशोक कीर्तनिया का भी शपथ ग्रहण
Bengal CM Swearing In: अग्निमित्रा पॉल ने भी ली मंत्री पद की शपथ
Bengal CM Oath: दिलीप घोष ने ली मंत्री पद की शपथ
Suvendu Adhikari Oath: सीएम योगी ने सीएम शुभेंदु को पहनाया गमछा
Bengal CM Swearing In: शुभेंदु अधिकारी ने ली बंगाल सीएम पद की शपथ
Suvendu Adhikari Bengal CM: राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ शपथ ग्रहण समारोह
Bengal CM Swearing In: पश्चिम बंगाल के लिए बहुत बड़ा दिन- रूपा गांगुली
Bengal CM Oath Ceremony: शपथ ग्रहण में दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा
Suvendu Adhikari Oath: PM मोदी ने छुए माखनलाल सरकार के पैर
Bengal CM Oath: रबींद्रनाथ टैगोर जयंती पर श्रद्धांजलि
Bengal CM Oath: ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
Suvendu Adhikari Bengal CM: ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: बंगाल पहुंचे सीएम योगी
Bengal New CM Oath: अग्निमित्रा पॉल भी ले सकती हैं शपथ
Bengal CM Oath Ceremony Live: कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Bengal CM Swearing In: निसिथ प्रमाणिक भी लेंगे शपथ
Bengal CM Oath Ceremony: दिलीप घोष भी ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
Bengal CM Swearing In: कोलकाता पहुंचे दिल्ली-बिहार के CM
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
West Bengal CM Oath Live: बंगाल में अटकी योजनाओं को पूरा करेगी बीजेपी
Bengal New CM Oath: भयमुक्त बंगाल की नई भोर- शिवराज सिंह चौहान
West Bengal CM Oath Live: बिहार के CM सम्राट चौधरी भी होंगे शामिल
Suvendu Adhikari CM Oath: कोलकाता में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Bengal CM Swearing In: कोलकाता पहुंचे केंद्र के दिग्गज मंत्री
Bengal CM Oath Ceremony Updates: कोलकाता पहुंचे ये दिग्गज नेता
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: समिक भट्टाचार्या ने जीत को बताया ‘सपना’
Bengal CM Oath Ceremony: सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण करेंगे शुभेंदु अधिकारी
Bengal CM Oath Ceremony: सीएम के लिए 8 प्रपोजल, सभी में एक नाम
बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था. 
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने. 
शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
8 मई को अमित शाह कोलकाता पहुंचे थे जहां शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना गया था. शाह ने खुद उनके नाम का ऐलान किया. इसके बाद शुभेंदु ने कोलकाता में राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था. 
बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज की थी. वहीं, टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमटकर रह गई और उसके 15 सालों के शासन का खात्मा हो गया.
पीएम मोदी ने एक्स पर समारोह के दौरान से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक अच्छे इत्तेफाक से, पश्चिम बंगाल में पहली BJP सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती, पोचिशे बोइशाख के दिन हुआ. समारोह में गुरुदेव टैगोर को श्रद्धांजलि दी गई. उनके हमेशा याद रहने वाले शब्दों ने लंबे समय से देश की आत्मा को झकझोरा है और उनका विजन भारत की विकास यात्रा को रोशन करता रहता है.’
In a pleasant coincidence, the oath-taking ceremony of the first-ever BJP Government in West Bengal took place on Pochishe Boishakh, the Jayanti of Gurudev Rabindranath Tagore. At the ceremony, tributes were paid to Gurudev Tagore. His timeless words have long stirred the… pic.twitter.com/Lh7Nw8py2m
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शपथ ग्रहण समारोह से एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो मंच पर खड़े होकर पहले  हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन करते दिखाई देते हैं. इसके बाद उन्हें दंडवत होकर लोगों का आभार जताते देखा जा सकता है.
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)
 
माथाभंगा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ग्रहण किया. टीएमसी से राजनीति की शुरुआत करने वाले निसिथ 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे और कूचबिहार से सांसद रह चुके हैं. निसिथ केंद्रीय राज्यमंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं.
रानीबांध सीट से पहली बार के विधायक खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली. पेश से शिक्षक खुदीराम बंगाल बीजेपी का आदिवासी चेहरा हैं.
बनगांव उत्तर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक कीर्तनिया ने भी शपथ ग्रहण किया. वो लगातार दो बार से विधायक हैं और मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए सक्रिय रहते आए हैं.
अग्निमित्रा पॉल ने भी दिग्गज बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में शपथ ग्रहण किया. फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक हैं. वो बंगाल में एक मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं.
शुभेंदु अधिकारी के बाद दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई जिसके बाद दिलीप घोष ने पीएम मोदी और सभी नेताओं का आशीर्वाद लिया.
शुभेंदु अधिकारी ने शपथ ग्रहण करते ही पीएम मोदी के पांव छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. शुभेंदु ने मंच पर मौजूद सभी नेताओं से एक-एक करके हाथ मिलाया और सभी ने उन्हें बधाई दी. जब शुभेंदु योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे तो उन्होंने अपना गमछा पहनाकर उनका अभिवादन किया.
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. इसी के साथ वो बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम बन गए हैं. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई.
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली #SuvenduAdhikari #OathCeremony #WestBengal #ATVideo @swetasinghat pic.twitter.com/p5Kxxljk34
 
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का समारोह की शुरुआत हो गई है. राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया.
बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक रूपा गांगुली ने शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण पर कहा, ‘ये पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बहुत बड़ा दिन है. उन्होंने BJP पर भरोसा जताया है और हम राज्य का विकास पक्का करेंगे.’
एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के गवाह बनने पहुंचे हैं. इसके अलावा, मंच पर स्मृति ईरानी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, मिथुन चक्रवर्ती समेत कई अन्य दिग्गज हस्तियां भी दिखाई दीं. 
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने बंगाल बीजेपी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया.
शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेने के लिए मंच पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पीएम मोदी के साथ मंच पर रबींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर के सामने जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए.
 
 
शुभेंदु अधिकारी कुछ ही देर में बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. वो ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं.
बंगाल के नवनिर्वाचित सीएम शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह बस कुछ देर में शुरू होने वाला है. पीएम मोदी समारोह में शामिल होने के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोलकाता पहुंच गए हैं. बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए भी उन्होंने जमकर प्रचार किया था. उन्होंने राज्य में कई रोड शो और रैलियां की थी.
बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा पॉल भी आज शपथ ग्रहण कर सकती हैं. इसके अलावा, सिलिगुड़ी से नवनिर्वाचित विधायक शंकर घोष के भी शपथ लेने की संभावना है.
(इनपुट- इंद्रजीत कुंडु/अनिर्बन)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो वो शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे. ऐसे में पीएम मोदी आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं.
पूर्व केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रमाणिक आज CM सुवेंदु अधिकारी और दिलीप घोष के साथ शपथ ले रहे हैं. निसिथ प्रमाणिक उत्तर बंगाल का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने कूचबिहार के माथाभांगा से चुनाव लड़ा था.
बंगाल के नवनिर्वाचित सीएम शुभेंदु अधिकारी के अलावा कई और विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. इन नेताओं को फोन करके बताया गया है कि आज उन्हें शपथ ग्रहण करेंगे. इस लिस्ट में दिलीप घोष का नाम भी सामने आ रहा है. 
(इनपुट- अनुपम मिश्रा)
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM प्रमुख जीतन राम मांझी, और राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के अध्यक्ष जयंत चौधरी कोलकाता पहुंच गए हैं. ये सभी दिग्गज शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे.
कोलकाता में बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के आवास पर बड़ी संख्या में कोलकाता पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है. इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये कदम उठाया गया है. शुभेंदु अधिकारी के घर के बाहर पुलिस की गाड़ियां और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है.
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन में भले अभी कुछ समय हो, लेकिन चुनाव परिणाम सामने आते ही केंद्र सरकार ने राज्य में सालों से अटकी केंद्रीय योजनाओं और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी मंत्रालयों से उन योजनाओं और परियोजनाओं की सूची मांगी है जो पिछले लगभग 12 वर्षों से ममता बनर्जी सरकार के विरोध, देरी या प्रशासनिक अड़चनों के कारण लंबित पड़ी थीं. सूत्रों का कहना है कि इस पूरी कवायद की जिम्मेदारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सौंपी गई है. उन्होंने विभिन्न मंत्रालयों से ऐसी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा मांगा है.
(इनपुट- हिमांशु मिश्रा)
शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सोनार बांग्ला का सूर्योदय, भयमुक्त बंगाल की नई भोर. आज बंगाल की पावन भूमि पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार शपथ लेने जा रही है. मन आनंद और उत्साह से भाव-विभोर है. हृदय में गर्व, विश्वास और कृतज्ञता की अनेक लहरें उठ रही हैं. श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्मभूमि पर कमल खिला है. बंगाल विजय, भारत की विजय है. आज पश्चिम बंगाल की पावन धरा पर विकास, सुशासन और जनकल्याण का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है. बंगाल विजय का अर्थ है-  सुरक्षित और विकसित भारत के लिए सुरक्षित और विकसित बंगाल. भारतीय जनता पार्टी के लिए बंगाल विजय का मतलब है कि अब बंगाल घुसपैठ मुक्त होगा, भयमुक्त होगा, भ्रष्टाचार मुक्त होगा, खुशहाल होगा और समृद्ध होगा.’
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे. वो पटना से कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं. उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जीतन राम मांझी भी समारोह में शामिल होने के लिए निकले हैं. इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे.
शुभेदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने ब्रिगेड परेड मैदान के आसपास और शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है. शहर में और आसपास मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. कोलकाता पुलिस की ओर से शुक्रवार की देर शाम जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक एस्प्लेनेड रैंप, खिदिरपुर रोड, हॉस्पिटल रोड, कैसुअरीना एवेन्यू और क्वींस वे पर वाहनों की आवाजाही कम रहेगी.
यह भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण में जुटेगी भीड़, कोलकाता में निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी
केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे. इनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सांसद हर्षवर्धन सिंगला भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं.
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के कई VVIP नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं. मेहमानों की इस सूची में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो शामिल हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री खेम चंद सिंह और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपजेन के साथ ही राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस समारोह का हिस्सा बनने कोलकाता पहुंचे हैं. 
शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल BJP लेजिस्लेटिव पार्टी के नेता चुने जाने पर, राज्य BJP प्रेसिडेंट समिक भट्टाचार्य ने कहा, ‘ये सिर्फ हमारा सपना नहीं था, ये लाखों BJP वर्कर्स का सपना था. श्यामा प्रसाद की धरती पर श्यामा प्रसाद की सरकार बनने जा रही है. कल मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. हमारी जिंदगी में इससे बड़ा पल शायद ही कोई हो. पश्चिम बंगाल के लोगों ने जंगल राज को उखाड़ फेंका है. ये डेमोक्रेसी की जीत है.’ वो आगे कहते हैं, ‘ममता बनर्जी को प्रोटोकॉल के हिसाब से बुलाया गया है.’
यूपी के डिप्टी-सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने शुभेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, ‘पश्चिम बंगाल में TMC का कार्यकाल एक अंधेरी रात जैसा रहा है. लोगों को घुटन महसूस हुई और पश्चिम बंगाल पिछड़ गया, जिसे देश में सबसे आगे होना चाहिए था, लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग डरे नहीं। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे पर भरोसा किया और कमल का बटन दबाया.’
बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. ऐसे में शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले बीजेपी सीएम होंगे. वो आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग के बाद कहा था, ‘आठ प्रपोजल मिले थे, और उन सभी में सिर्फ एक नाम था. दूसरे नाम के लिए काफी समय दिया गया था, लेकिन कोई दूसरा नाम प्रपोज नहीं किया गया. इसलिए, मैं शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री घोषित करता हूं.’
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News