अयोध्या में बारिश में 42 किमी की यात्रा: रास्ते में कीचड़…फिर भी पॉलिथीन-छाता लेकर चल रहे श्रद्धालु – Dainik Bhaskar

अयोध्या में 42 किमी लंबी 14 कोसी परिक्रमा चल रही है। प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार तड़के से करीब 10 लाख श्रद्धालु सरयू स्नान करने के बाद परिक्रमा कर रहे हैं। यहां जोरदार बारिश हो रही है। रास्ते में कहीं जलभराव है तो कहीं कीचड़ हो गया है।
इसके बावजूद श्रद्धालु रुक नहीं रहे। पॉलिथीन, बोरी और तिरपाल ओढ़कर “जय श्रीराम” के जयकारों के बीच नंगे पांव आगे बढ़ रहे हैं। बीच-बीच में रास्ते की रज (मिट्टी) को माथे पर लगाकर हाथ जोड़कर आशीर्वाद ले रहे हैं।
परिक्रमा को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वायड टीम ने मार्ग की चेकिंग की। राम मंदिर, कनक भवन और हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी है।
दरअसल, कार्तिक महीने में सनातन सनातन धर्म को मानने वाले लोग 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा करते हैं। 14 कोसी परिक्रमा के ठीक 24 घंटे बाद पंचकोसी परिक्रमा शुरू होती है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 14 कोसी परिक्रमा अक्षय नवमी के दिन यानी 30 अक्टूबर तड़के 4:51 बजे शुरू हुई। यह 31 अक्टूबर तड़के 4:40 बजे तक चलेगी। वहीं पंचकोसी परिक्रमा देव उठनी एकादशी तिथि पर 1 नवंबर तड़के 4 बजे से शुरू होगी, जो 2 नवंबर रात 2:57 बजे तक चलेगी।
मान्यता है कि परिक्रमा का हर एक कदम जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है। परिक्रमा मार्गों पर परिक्रमा कहां से शुरू होती है? इसको लेकर कोई स्थान निश्चित नहीं हैं।
तस्वीरें देखिए….
परिक्रमा से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News