अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत हुई है। आज मृतकों और उनके परिजनों का डीएनए टेस्ट होगा। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही मृतकों के शव परिवार वालों को सौंपे जाएंगे।
इस हादसे में राजस्थान के 7 परिवारों के सदस्यों की जान गई है। इनमें 5 मृतक बांसवाड़ा के, 5 उदयपुर के और एक-एक बाड़मेर, पाली और बीकानेर के रहने वाले थे।
इस हादसे में बाड़मेर के रहने वाले जयप्रकाश की भी मौत हुई है, वे उसी हॉस्टल में थे, जहां प्लेन गिरा। जयप्रकाश एमबीबीएस स्टूडेंट थे।
कोटा के मयंक सेन की जान बच गई। जिस हॉस्टल पर प्लेन क्रैश हुआ, मयंक उस हॉस्टल से 20 मिनट पहले ही खाना खाकर निकले थे। खुशबू राजपुरोहित का एक नया वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने फ्लाइट में बोर्ड होने के बाद बनाया था। उदयपुर के वरदीचंद की मौत के कुछ घंटों बाद ही उनके घर पोती ने जन्म लिया।
पायल खटीक को उनके पिता ने बड़े संघर्ष के बाद लंदन भेजा था। उनके पिता लोडिंग टेंपो के ड्राइवर हैं।
टिकट नहीं मिली इसलिए 2 दिन लेट निकली खुशबू:पिता ने बेटी के साथ फोटो खींची, स्टेट्स लगाया, कुछ मिनटों बाद पता लगा-प्लेन क्रैश
4 साल बाद एक साथ रहने जा रहा था परिवार:बांसवाड़ा के दंपती को परिवार अहमदाबाद एयरपोर्ट तक छोड़ने गया था; प्लेन में ली आखिरी सेल्फी
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.