अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पूरे मामले में 120 सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
Trending Photos
Crime News: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस पूरे प्रकरण में कथित तौर पर शामिल लगभग 120 इंस्टाग्राम हैंडल, फेसबुक पेज और वेबसाइटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि इन सभी सोशल मीडिया प्रोफाइलों का इस्तेमाल महिलाओं के अश्लील वीडियो और न्यूड फोटो का इस्तेमाल किया जा रहा था और इससे ग्राहकों को लुभाया जा रहा था.
मामला की जांच कर रहे अधिकारियों ने पाया है कि इन सोशल मीडिया के ऑपरेटर प्रति घंटा या पूरी रात के हिसाब से दरें बताते थे. वहीं, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों के माध्यम से पैसे वसूलते थे. इसके बाद पीड़ितों को कथित तौर पर धोखा दिया जाता था. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि इनमें से अधिकांश खाते फर्जी थे और कथित तौर पर अश्लील सामग्री बनाने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा था.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रोफाइल ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एआई द्वारा बनाई गई महिलाओं की नग्न तस्वीरों या हेरफेर की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहे थे. इन प्रोफाइल्स पर संपर्क करने पर लोगों को अल्पकालिक या रात में ठहरने के लिए एक निश्चित दरों पर एस्कॉर्ट सेवाएं प्रदान की जाती थी. वहीं, इसके लिए पहले ही भुगतान करा लिया था और बाद में ये धोखाधड़ी साबित होते थे.
कई धाराओं में केस दर्ज
पुलिस अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं, अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धारा 8 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत सभी 120 प्रोफाइलों से जुड़े प्रशासकों और मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि इन गतिविधियों ने न केवल कानून का उल्लंघन किया बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं को अपमानजनक तरीके से चित्रित करने के साथ उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई.
यह भी पढ़ें: रेबीज का इंजेक्शन लगाया फिर भी 1 हफ्ते बाद हो गई बच्चे की मौत, महाराष्ट्र में कुत्ते के काटने से जुड़ा अनोखा मामला
नागरिकों को दी गई ये सलाह
गौरतलब है कि अपराध शाखा की ओर से नागरिकों अपील की गई है के वे अज्ञात ऑनलाइन प्रोफाइल पर क्लिक करते समय सतर्क रहें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि एस्कॉर्ट सेवाओं के नाम पर अपुष्ट यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करने से अक्सर वित्तीय धोखाधड़ी होती है. पुलिस ने बताया कि उपर्युक्त मामले में जांच जारी है और इस रैकट को चलाने वालों के साथ इससे लाभान्वित होने वालों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
यह भी पढ़ें: नहीं खेलेगा पाकिस्तान तो भारत को फायदा या नुकसान… कितने अंक मिलेंगे, फाइनल में ऐसा हुआ तो क्या? समझें समीकरण
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.