आंदोलन के लिए नागपुर ही क्यों? प्रकाश राज का दोटूक जवाब- नागपुर भारत में है, पाकिस्तान में नहीं! – UCN News Live

admin
News Admin
नागपुर: मेटा को लेकर देश में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विपक्ष सोशल मीडिया पर आवाज दबाने का आरोप लगा रहा है, जिसका समर्थन अभिनेता प्रकाश राज ने भी किया है। गुरुवार को कॉक्रोच जनता पार्टी के संविधान बचाओ आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रकाश राज नागपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने पीस बॉन्ड को शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने का बहाना बताया। वहीं आंदोलन के लिए नागपुर चुने जाने के सवाल पर कहा कि, नागपुर भारत में है, पाकिस्तान में नहीं!”

प्रकाश राज ने कहा, “आज संविधान दिवस है, इसलिए यह देश के लिए खुशी और उत्सव का दिन है। आज पूरे देश में लोकतंत्र और संविधान बचाने की आवाज उठाई जा रही है। इसी उद्देश्य से संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए हम काम कर रहे हैं।”
युवाओं को डरा रही सरकार 
सीजेपी नेता सौरभ दास के भारत से बाहर जाने नहीं देने के पर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए प्रकाश राज ने कहा, “आजकल कई लोगों को रोका जा रहा है। विमान में चढ़कर लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। ध्रुव राठी को भी नींद से उठाकर ले जाया गया। तिरंगा फहराने तक से रोका जा रहा है। सरकार युवाओं से डर रही है।” उन्होंने आगे कहा, “देश में आज कई मुद्दों पर आवाज उठाई जा रही है, लेकिन उन आवाजों को दबाने की कोशिश हो रही है। हालांकि, आवाज दबाने से वह और बुलंद होगी।”

आवाज दबाने का हो रहा प्रयास 
मेटा को लेकर मोदी सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों का प्रकाश राज ने समर्थन किया। अभिनेता ने कहा, “सोशल मीडिया पर भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं। आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पीस बॉन्ड एक बहाना है, जिसके जरिए शांतिपूर्ण आंदोलनों को दबाने की कोशिश हो रही है। यह संघर्ष जारी रहेगा। दो दिन छुट्टी लेकर फिर आएंगे और अपनी आवाज उठाएंगे। आज का युवा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर सवाल कर रहा है।”

Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News